जेंडर वल्नरबिलिटी इंडेक्स रिपोर्ट

gender vulnerability index report

प्रश्न-देश की पहली जेंडर वल्नरबिलिटी इंडेक्स रिपोर्ट में कौन-सा राज्य महिलाओं हेतु सबसे सुरक्षित है?
(a) नगालैंड
(b) मिजोरम
(c) उत्तर प्रदेश
(d) गोवा
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 1 नवंबर, 2017 को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा देश की पहली जेंडर वल्नरबिलिटी इंडेक्स रिपोर्ट (Gender Valnerability Index Report) को जारी की गई।
  • यह रिपोर्ट भारत के गैर-सरकारी संगठन (NGO) ‘प्लान इंडिया’ द्वारा तैयार की गई है।
  • जेंडर वल्नरबिलिटी इंडेक्स को निम्नलिखित चार क्षेत्रों में प्रदर्शन के आधार पर तैयार किया गया है-
    (i) निर्धनता (Poverty)
    (ii) संरक्षण (Protection)
    (iii) शिक्षा (Education)
    (iv) स्वास्थ्य (Health)
  • इन क्षेत्रों में प्रदर्शन के आधार पर GVI स्कोर दिया जाता है जो 0 से 1 के मध्य होता है।
  • 0 से 1 की तरफ बढ़ता हुआ अंक बेहतर प्रदर्शन को इंगित करता है।
  • देश स्तर पर निर्धनता एवं शिक्षा का स्कोर सामान्य से कम क्रमशः 0.490 तथा 0.630 है। संरक्षण के क्षेत्र में सर्वाधिक 0.630 तथा स्वास्थ्य के क्षेत्र में 0.526 स्कोर रहा। भारत का जीवीआई स्कोर 0.5314 रहा।
  • देश के राज्यों की सूची में 0.656 जीवीआई स्कोर के साथ गोवा पहले स्थान पर रहा।
  • इसके पश्चात केरल (GVI स्कोर-0.634) इसरे, मिजोरम (GVI स्कोर-0.627) तीसरे, सिक्किम (GVI स्कोर-0.613) चौथे तथा मणिपुर (GVI स्कोर 0.610) पांचवे स्थान पर है।
  • इस सूची में निचले क्रम के राज्यों में बिहार (स्थान-30वां), उत्तर प्रदेश (स्थान-29वां), दिल्ली (स्थान-28वां), झारखंड (स्थान-27वां) तथा अरुणाचल प्रदेश (स्थान-26वां) रहे।
  • इस सूची में भारत के 29 राज्यों के साथ दिल्ली को भी शामिल किया गया है।
  • इस रिपोर्ट में विभिन्न क्षेत्रों की व्यक्तिगत सूचियां भी जारी की गई हैं।
  • शिक्षा के क्षेत्र में शीर्ष राज्य हिमाचल प्रदेश, सिक्किम तथा पंजाब रहे जबकि दिल्ली (स्थान-30वां), अरुणाचल प्रदेश (स्थान-29वां) तथा झारखंड (स्थान- 28वां) निचले स्थान पर रहे।
  • स्वास्थ्य के क्षेत्र में शीर्ष राज्य केरल, तमिलनाडु, सिक्किम रहे जबकि बिहार (स्थान-30वां), मेघालय (स्थान-29वां) तथा झारखंड (स्थान 28वां) निचले स्थान पर रहे।
  • निर्धनता के क्षेत्र में मणिपुर, मिजोरम तथा तमिलनाडु शीर्ष स्थान पर तथा बिहार (स्थान-30वां), उत्तर प्रदेश (स्थान-29वां) एवं जम्मू-कश्मीर (स्थान 28वां) निचले स्थान पर हैं।
  • संरक्षण के क्षेत्र में गोवा, हिमाचल प्रदेश तथा जम्मू कश्मीर शीर्ष स्थान पर रहे जबकि उत्तर प्रदेश (स्थान-30वां), पश्चिम बंगाल (स्थान-29वां) तथा दिल्ली (स्थान-28वां) निचले पायदान पर रहे।
  • संयुक्त सूची में पहले स्थान पर रहे गोवा की स्थिति सभी क्षेत्रों की व्यक्तिगत सूची में इस प्रकार रही-निर्धनता (स्थान-8वां) स्वास्थ्य, (6वां स्थान),5वां स्थान तथा संरक्षण में पहला स्थान।
  • संयुक्त सूची में 28वें स्थान पर रही दिल्ली की अन्य क्षेत्रों के व्यक्तिगत सूची में स्थिति निर्धनता-21वां स्थान स्वास्थ्य-24वां स्थान शिक्षा-30वां स्थान तथा संरक्षण-28वां स्थान
  • ‘प्लान इंडिया’, प्लान इंटरनेशनल संघ (Plan International Federation) का सदस्य है।
  • यह राष्ट्रीय स्तर पर पंजीकृत एवं स्वतंत्र रूप से कार्य करने वाला ‘बाल विकास संगठन’ है जो समुदाय एवं परिवार से बहिष्कृत बच्चों में स्थाई प्रभाव सृजित करने हेतु प्रतिबद्ध है।

संबंधित लिंक
https://www.planindia.org/sites/all/themes/plan_india/images/pdf/gender-vulnerability-index.pdf
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=173273
http://indiatoday.intoday.in/education/story/gender-vulnerability-index-india/1/1080679.html