जी20 नवाचार मंत्रियों बैठक-2026

प्रश्न – 1-2 सितंबर,2026 के मध्य जी20 नवाचार मंत्री बैठक-2026 कहां आयोजित हुई ?
(a) उत्तरी कैरोलिना (b) पेरिस
(c) रोम (d) टोक्यो
उत्तर – (a)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 1-2 सितंबर, 2026 के मध्य जी20 नवाचार मंत्री बैठक-2026 अमेरिका में उत्तरी कैरोलिना के चैपल हिल में आयोजित हुई
  • इस बैठक की मेजबानी अमेरिकी वाणिज्य विभाग और व्हाइट हाउस के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी नीति कार्यालय (ओएसटीपी) ने की थी।
  • इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी तथा वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने इस बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया।
  • इस मंत्रिस्तरीय बैठक के समापन पर, जी20 मंत्रियों ने नवाचार मंत्रिस्तरीय वक्तव्य जारी किया, जिसमें कहा गया कि “उभरती प्रौद्योगिकियों में समृद्धि को बढ़ावा देने, उत्पादकता बढ़ाने और हमारे सभी लोगों के लिए अवसरों का विस्तार करने की क्षमता है।”

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2307606&reg=3&lang=1