जापान ने अंतरराष्ट्रीय व्हेलिंग कमीशन से बाहर होने को कहा

प्रश्न-अंरराष्ट्रीय व्हेलिंग कमीशन (आईडब्ल्यूसी) के संबंध में, निम्न कथनों पर विचार करें-
(1) इस कमीशन की स्थापना वर्ष 1946 में की गई थी।
(2) इसका उद्देश्य व्हेल जीव को उचित संरक्षण तथा व्हेलिंग उद्योग का व्यवस्थित विकास करना है।
(3) भारत इस कमीशन का सदस्य नहीं है।
सही विकल्प का चयन करें-

(a) केवल-1
(b) केवल 2,3
(c) केवल 1,2
(d) केवल 1,3
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 20 दिसंबर, 2018 को जापान ने आईडब्ल्यूसी से अपने को अलग करने की बात कही है क्योंकि जापान अपने देश में वाणिज्यिक व्हेलिंग उद्योग का विकास करना चाहता है।
  • ध्यातव्य है कि 2 दिसंबर, 1946 को अंतरराष्ट्रीय व्हेलिंग कमीशन (आईडब्ल्यूसी) को स्थापित करने के संबंध में वाशिंगटन डीसी में एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के तहत हस्ताक्षर किए गए थे।
  • इसका उद्देश्य व्हेल जीवन को उचित संरक्षण तथा व्हेलिंग उद्योग का सतत विकास करना है।
  • वर्ष 1981 से भारत, इसका एक सदस्य देश है।
  • कैम्ब्रिज (ब्रिटेन) स्थित यह कमीशन वार्षिक सम्मेलनों के माध्यम से विभिन्न देशों में समन्वयव नीति बनाने का कार्य कर रहा है।

लेखक-सचिन कुमार वर्मा

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.theguardian.com/environment/2018/dec/20/japan-to-resume-commercial-whaling-after-leaving-iwc-report