जापान के नए सम्राट

1 may 2019 new prince naruhito for japan
प्रश्न-1 मई, 2019 को जापान के नए सम्राट के रूप में किसने पदभार ग्रहण किया?
(a) अकिहितो
(b) हिरोहितो
(c) नारुहितो
(d) योशिहितो
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
  • 30 अप्रैल, 2019 को जापान के सम्राट अकिहितो ने पारंपरिक रीति-रिवाज से राजगद्दी छोड़ दी।
  • उनके पदत्याग के साथ ही हेइसेई युग का समापन हो गया।
  • 1 मई, 2019 को जापान के नए सम्राट के रूप में सम्राट के पुत्र नारुहितो ने पदभार ग्रहण किया।
  • नारुहितो जापान के 126वें सम्राट हैं।
  • नए शाही युग को ‘रीवा’ (Reiwa) के नाम से जाना जाएगा।
  • 59 वर्षीय नए सम्राट नारुहितो राजपरिवार के पहले ऐसे सदस्य हैं जिन्होंने विदेश में शिक्षा प्राप्त की है।
  • उल्लेखनीय है कि पूर्व सम्राट अकिहितो जापान के शाही घराने, 200 वर्षों के इतिहास में स्वेच्छा से राजगद्दी छोड़ने वाले पहले सम्राट हैं।
  • मई, 2017 में प्रधानमंत्री शिंजो अबे की कैबिनेट ने सम्राट को पदत्याग की इजाजत देने वाले विधेयक को मंजूरी प्रदान की थी।
  • ज्ञातव्य है कि मौजूदा जापानी कानून में राजगद्दी छोड़ने का कोई प्रावधान नहीं है।

संबंधित लिंक भी देखें…

http:// https://www.nytimes.com/2019/04/30/world/asia/japan-emperor-abdicates-akihito-naruhito.html

https://edition.cnn.com/2019/04/29/asia/gallery/naruhito/index.html

https://www.bbc.com/news/world-asia-48029890