जल मंथन-3

Jal Manthan –III

प्रश्न-13 जनवरी, 2017 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में ‘जल मंथन-3’ का आयोजन किया गया। इसमें जल को किस सूची में लाने के मुद्दे पर राज्यों से चर्चा की गई?
(a) राज्य सूची
(b) अवशिष्ट सूची
(c) समवर्ती सूची
(d) केंद्रीय सूची
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 13 जनवरी, 2017 को जल मंथन-3 का आयोजन विज्ञान भवन, नई दिल्ली में किया गया।
  • इसका उद्घाटन केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री उमा भारती ने किया।
  • उन्होंने अपने संबोधन में ‘जल क्रांति’ को ‘जन क्रांति’ बनाने का आह्वान किया।
  • इस एकदिवसीय कार्यक्रम में जल को राज्य सूची से समवर्ती सूची में लाने के मुद्दे पर राज्यों से चर्चा की गई।
  • इसके अलावा इसमें प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, नदी घाटी प्रबंधन, नदी संरक्षण और पारिस्थितिकी, बाढ़ प्रबंधन, जल प्रयोग कुशलता और सहभागिता सिंचाई प्रबंधन जैसे विषयों पर व्यापक विचार-विमर्श हुआ।
  • इस सम्मेलन में राज्यों एवं संघ शासित प्रदेशों के सिंचाई/जल संसाधन मंत्री, जल प्रबंधन क्षेत्र के प्रख्यात विशेषज्ञ, गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि और केंद्र एवं राज्य सरकारों के सभी संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों समेत लगभग 700 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
  • गौरतलब है कि पहली बार ‘जल मंथन- 1’ नवंबर, 2014 तथा दूसरी बार ‘जल मंथन-2 फरवरी, 2016 में आयोजित किया गया था।


संबंधित लिंक
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=156222
http://wrmin.nic.in/forms/list.aspx?lid=505&Id=4
https://twitter.com/i/web/status/819789068070359040