जलवायु 100: जलवायु नीति में विश्व के सर्वाधिक प्रभावशाली व्यक्ति

World's 100 Most Influential People in Climate Policy for 2019

प्रश्न-हाल ही में जारी ‘जलवायु 100: जलवायु नीति में विश्व के सबसे प्रभावशाली व्यक्ति’ सूची से संबंधित निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(i) इसमें भारत सरकार के दो केंद्रीय मंत्रियों समेत 7 भारतीयों को स्थान प्राप्त हुआ है।
(ii) जलवायु परिवर्तन पर अंतरसरकारी पैनल (IPCC) के अध्यक्ष होसुंग ली को इस सूची में स्थान दिया गया है।
निम्नलिखित कूट की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए-
(a) केवल I
(b) केवल II
(c) I एवं II दोनों
(d) I एवं II दोनों नहीं
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 20 मार्च, 2019 को सरकारों की सहायता हेतु एक वैश्विक मंच ‘एपॉलिटिकल’ (Apolitical) ने पहली वार्षिक सूची ‘जलवायु 100: जलवायु नीति में विश्व के सर्वाधिक प्रभावशाली व्यक्ति’ जारी किया है।
  • इस सूची में विश्वभर के राजनेताओं, सिविल सेवकों, शिक्षाविदों, कार्यकर्ताओें आदि को शामिल किया गया है।
  • सूची में भारत सरकार के रेल एवं कोयला मंत्री पीयूष गोयल और पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन को शामिल किया गया है।
  • इनके अतिरिक्त सूची में शामिल पांच अन्य भारतीय नामतः हैं मुक्ता तिलक, ज्योति किरीट पारीख, सुनीता नारायण, वन्दना शिवा और उपेंद्र त्रिपाठी।
  • मुक्त तिलक पुणे (महाराष्ट्र) की मेयर हैं जबकि ज्योति किरीट पारीख ‘इंटीग्रेटेड रिसर्च एंड एक्शन फॉर डेवलपमेंट की कार्यकारी निदेशक हैं।
  • सुनीता नारायण पर्यावरणविद् और सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरमेंट की निदेशक हैं।
  • वंदना शिवा पर्यावरण कार्यकर्त्री और रिसर्च फाउंडेशन फॉर साइंस टेक्नोलॉजी एंड नेचुरल रिसोर्स पॉलिसी की संस्थापक हैं।
  • उपेंद्र त्रिपाठी अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन के महानिदेशक हैं।
  • इसके अतिरिक्त भारतीय मूल की अमेरिकी वर्षिणी प्रकाश को भी इस सूची में स्थान प्राप्त हुआ है।
  • वर्षिणी प्रकाश संयुक्त राज्य अमेरिका में जलवायु परिवर्तन के विरूद्ध राजनीतिक कार्रवाई की वकालत करने वाले युवा आधारित आंदोलन ‘सनराइज’ की सह-संस्थापक तथा कार्यकारी निदेशक हैं।
  • जलवायु परिवर्तन पर अंतरसरकारी (पैनल (IPCC) के अध्यक्ष होसुंग ली को इस सूची में स्थान प्राप्त हुआ है।
  • सूची में संयुक्त राज्य अमेरिका की संसद (कांग्रेस) की सबसे युवा महिला सदस्य अलेक्जेंड्रिया ओकासियो-कोर्टेज को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।

संबंधित लिंक भी देखें…

https://energy.economictimes.indiatimes.com/news/renewable/piyush-goyal-among-7-indians-in-worlds-100-most-influential-people-in-climate-policy-for-2019/68513327