ग्लोबल वार्मिंग जोखिम आकलन-भारत

A climate vulnerability index for India

प्रश्न-हाल ही में किस विभाग द्वारा भारत के राज्यों के समक्ष आने वाले जलवायु जोखिमों का आकलन करने के लिए अध्ययन प्रारंभ करने का निर्णय लिया हैं?
(a) पर्यावरण एवं वन विभाग
(b) विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग
(c) नदी पर्यावरण विभाग
(d) राष्ट्रीय पर्यावरण विकास विभाग
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 14 मार्च, 2019 को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने भारत के राज्यों के सामने आने वाले जलवायु जोखिमों का आकलन करने के लिए अध्ययन करने का निर्णय लिया।
  • यह आकलन वर्ष 2018 में पोलैंड में हुए यू.एन. जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में की गई चर्चा के आलोक में किया।
  • भारत में जलवायु परिवर्तन और जोखिम वाले प्रमुख राज्यों में असम, अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड इत्यादि शामिल हैं।
  • इस अध्ययन के लिए एक जलवायु पोर्टल बनाने के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग प्रतिबद्ध है।
  • इस जलवायु पोर्टल के द्वारा देश के किसी भी जिले में के जलवायु जोखिम (सामाजिक, आर्थिक, जलवायु) को ज्ञात किया जा सकता है।

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindu.com/sci-tech/energy-and-environment/a-climate-vulnerability-index-for-india/article26537153.ece