प्रश्न – 5 अगस्त, 2025 को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने निम्नलिखित में से किस कंपनी द्वारा जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड के अधिग्रहण को मंजूरी प्रदान की है ?
(a) अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड
(b) डालमिया सीमेंट (भारत) लिमिटेड
(c) अंबुजा सीमेंट्स
(d) श्री सीमेंट लिमिटेड
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 5 अगस्त, 2025 को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने डालमिया सीमेंट (भारत) लिमिटेड द्वारा जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण को मंजूरी प्रदान की।
- प्रस्तावित संयोजन में दिवाला एवं शोधन अक्षमता संहिता, 2016 (आईबीसी) के तहत कॉर्पोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया (सीआईआरपी) के अनुसार डालमिया सीमेंट (भारत) लिमिटेड (अधिग्रहणकर्ता) द्वारा जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (जेएएल) का 100% अधिग्रहण शामिल है।
- इस अधिग्रहण के तहत डालमिया सीमेंट (भारत) लिमिटेड (Acquirer) कंपनी को पूरी तरह अपने नियंत्रण में लेगी।
- डालमिया सीमेंट (भारत) लिमिटेड, डालमिया भारत लिमिटेड (डीबीएल) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है, जो डालमिया भारत समूह की मुख्य कंपनी है।
- डीबीएल और इसके सहयोगी संस्थान मुख्यतः सीमेंट के निर्माण और बिक्री के व्यवसाय में संलग्न हैं।
- वर्तमान में यह कंपनी आईबीसी के तहत कॉरपोरेट दिवालियापन समाधान प्रक्रिया (CIRP) से गुजर रही है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…