चीन द्वारा विदेश में पहला सैन्य अड्डा स्थापित

China officially opens its first overseas military base in Djibouti

प्रश्न-हाल ही में चीन ने किस देश में अपना विदेश में पहला सैन्य अड्डा स्थापित किया है?
(a) श्रीलंका
(b) जिबूती
(c) पाकिस्तान
(d) म्यांमार
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 1 अगस्त, 2017 को चीन द्वारा जिबूती में स्थापित सैन्य अड्डे का औपचारिक रूप से शुभारंभ किया गया।
  • यह चीन द्वारा विदेश में स्थापित उसका पहला विदेशी सैन्य अड्डा है।
  • जिबूती हिन्द महासागर के उत्तरी-पश्चिमी किनारे पर स्थित है।
  • यह इथियोपिया, इरिट्रिया और सोमालिया के बीच एक छोटा बंजर (अनुर्वर) देश है।
  • यह स्वेज नहर से लाल सागर के मार्ग में दक्षिणी प्रवेश द्वार पर स्थित है।
  • इस देश में अमेरिका, जापान और फ्रांस का भी नौसेनिक अड्डा स्थापित है।
  • ध्यातव्य है कि इसी दिन-चीनी सेना पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने अपनी स्थापना की 90वीं वर्षगांठ मनाई।
  • जिबूती, अफ्रीका महाद्वीप का एक छोटा सा देश है।

संबंधित लिंक
http://usa.chinadaily.com.cn/china/2017-08/02/content_30327037.htm
http://www.aljazeera.com/news/2017/07/china-open-overseas-military-base-djibouti-170712135241977.html
http://shanghaiist.com/2017/08/02/djibouti-base.php