चीन द्वारा दो नेविगेशन उपग्रहों का प्रक्षेपण

China launches 2 navigation satellites

प्रश्न-हाल ही में चीन ने दो बेदोउ-3 उपग्रहों को अंतरिक्ष में सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया। चीन द्वारा बेदोउ परियोजना किस वर्ष शुरू की गई थी?
(a) वर्ष 1993
(b) वर्ष 1994
(c) वर्ष 1998
(d) वर्ष 2003
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 5 नवंबर, 2017 को चीन ने दो बेदोउ-3 उपग्रहों को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया।
  • ये दोनों उपग्रह रॉकेट लांग मार्च-3बी की सहायता से सिचुआन प्रांत स्थित शिचांग उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से प्रक्षेपित किए गए।
  • प्रक्षेपित उपग्रह बेदोउ नेविगेशन उपग्रह प्रणाली के तीसरे चरण का प्रतिनिधित्व करता है।
  • यह प्रणाली चीन की बेल्ट एंड रोड पहल में शामिल देशों को सेवायें प्रदान करेगी।
  • यह प्रणाली वर्ष 2020 तक पूर्णतः नियंत्रित उपग्रह नेविगेशन व्यवस्था बनाएगी।
  • वर्ष 1994 में बेदोउ परियोजना प्रारंभ हुई थी।
  • पहली पीढ़ी के उपग्रहों की तुलना में बेदोउ-3 अन्य उपग्रहीय नेविगेशन प्रणाली से अधिक अच्छे संकेत भेजने में सक्षम है।
  • यह अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार तलाश और बचाव कार्य में भी उपग्रह आधारित बेहतर सेवाएं प्रदान कर सकता है।

संबंधित लिंक
http://news.xinhuanet.com/english/2017-11/06/c_136730074.htm
http://indiatoday.intoday.in/story/china-launches-2-navigation-satellites/1/1083094.html
https://timesofindia.indiatimes.com/world/china/china-successfully-launches-two-navigation-satellites/articleshow/61529614.cms
https://gbtimes.com/china-launches-two-beidou-satellites-in-return-to-flight-for-long-march-3b-rocket