चिकित्सीय उपयोग हेतु अंटार्कटिक बैक्टीरिया से सोने के नैनो कणों का पर्यावरण अनुकूल संश्लेषण

Eco-friendly Synthesis of Gold Nanoparticles from Antarctic Bacteria for Therapeutic Use

प्रश्न-29 जून, 2020 को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, हाल ही में कहां स्थित, राष्ट्रीय ध्रुवीय एवं समुद्री अनुसंधान केंद्र और गोवा विश्वविद्यालय ने चिकित्सीय उपयोग के लिए अंटार्कटिक बैक्टीरिया से सोने के नैनोकणों का पर्यावरण अनुकूल संश्लेषण किया?
(a) बंगलुरु
(b) कोच्चि
(c) विशाखापत्तनम
(d) गोवा
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 29 जून, 2020 को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, राष्ट्रीय ध्रुवीय एवं समुद्री अनुसंधान केंद्र (NCPOR) और गोवा विश्वविद्यालय (GU) ने गैर विषैले, कम लागत वाले और पर्यावरण अनुकूल तरीके से साइक्रोटॉलरेंट अंटार्कटिक बैक्टीरिया का उपयोग करके सोने के नैनोकणों को सफलतापूर्णक संश्लेषित किया।
  • उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय ध्रुवीय एवं समुद्री अनुसंधान केंद्र (NCPOR) गोवा स्थित पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्त संस्था है।
  • एनसीपीओआर और जीयू ने एक अध्ययन के माध्यम से यह स्थापित किया है कि 20-30 एनएम आकार के गोलीय आकार वाले सोने के नैनोकणों (GNP) को एक नियंत्रित वातावरण में संश्लेषित किया जा सकता है।
  • इन जीएनपी का उपयोग समग्र चिकित्सीय एजेंट नैदानिक परीक्षणों के रूप में किया जा सकता है, विशेष रूप से कैंसर-रोधी, विषाणु-रोधी, मधुमेह-रोधी और कोलेस्ट्रॉल कम करने वाली दवाओं में।

लेखक- विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1635079