गोल्डमैन पर्यावरण पुरस्कार

प्रश्न-हाल ही में गोल्डमैन पर्यावरणीय पुरस्कार निम्नलिखित में से कितने लोगों को प्रदान किया?
(a) 3
(b) 4
(c) 5
(d) 6
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 29 अप्रैल, 2019 में जमीनी स्तर के 6 ‘पर्यावरणीय कार्यकताओं को प्रतिष्ठित गोल्डमैन पर्यावरण पुरस्कार प्रदान किया गया है।
  • यह पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने वाले व्यक्तियों को दिए जाने वाले सम्मान ‘द गोल्डमैन इवयरोमेंट प्राइज’ का 30वां संस्करण था।
  • ग्रीन नोबल के रूप में जाना जाने वाला गोल्डमैन पुरस्कार 6 महाद्वीपीय क्षेत्रों में से प्रत्येक यूरोप, एशिया, अफ्रीका, मध्य अमेरिका, उत्तरी अमेरिका तथा द. अमेरिका और द्वीपों तथा द्वीप देशों के पर्यावरण कार्यकर्ताओं को सम्मानित करता है।
  • इन 6 पुरस्कार विजेताओं में एल्फर्ड ब्राउनेल (लाइबेरिया), बयारजार गल एग्वांटसेरेन (मंगोलिया), एना कोलोविक लेसूस्का (उत्तरी मेसोडोनिया), जैकलीन इवांस (कुक आइसलैंड), लिंडा गार्सिया (यूएसए) तथा अल्बर्टो कुरामेल (चिली) शामिल हैं।
  • ज्ञातव्य है कि गोल्डमैन पुरस्कार का प्रारंभ रिसर्च गोल्डमैन द्वारा वर्ष 1989 में सैनफ्रांसिस्को (कैलिफोर्निया) में जमीनी स्तर पर पर्यावरणविदों को सम्मानित करने के लिए किया गया था।

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.goldmanprize.org/pressroom/2019-press-resources/?pressrelease=true&language=english