चंद्रमा के निर्माण से पृथ्वी पर जल आया

Formation of the moon brought water to Earth

प्रश्न-हाल ही में किस पत्रिका में यह प्रकाशित किया गया कि चन्द्रमा के निर्माण से पृथ्वी पर जल आया?
(a) नेचर एस्ट्रोनॉमी
(b) सिएरा
(c) नेशनल वाइल्डलाइफ
(d) मदर अर्थन्यूज
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • हाल ही में ‘नेचर एस्ट्रोनामी’ पत्रिका में एक शोध प्रकाशित किया गया।
  • यह शोध म्यूनस्टर विश्व विद्यालय, जर्मनी के वैज्ञानिकों ने प्रकाशित किया।
  • इसके अनुसार लगभग 4.4 अरब साल पहले चंद्रमा के निर्माण के साथ पृथ्वी पर जल आया
  • चंद्रमा का गठन तब हुआ था जब मंगल के आकार का एक पिंड पृथ्वी से टकराया था।
  • इस पिंड को ‘थिया’ कहा जाता है।
  • इस शोध के पहले वैज्ञानिकों का मानना था कि थिया की उत्पत्ति पृथ्वी के पास आंतरिक सौर मंडल में हुई थी।
  • जबकि शोध में पाया गया कि थिया बाहरी सौर मंडल से आया था।
  • साथ ही इसने बड़ी मात्रा में पृथ्वी पर पानी पहुंचाया था।
  • कार्बनिक तत्व जो जल से समृद्ध होते हैं बाहरी सौरमंडल से आये जबकि अकार्बनिक तत्व आतंरिक सौर मंडल के हैं।
  • पूर्व के शोधों में यह ज्ञात था कि कार्बनिक तत्व पृथ्वी पर जल के लिए उत्तरदायी हैं किंतु यह अज्ञात था कि कब और कैसे ये कार्बनिक तत्व पृथ्वी पर आये।
  • योंकि शोधों में यह भी ज्ञात हुआ था कि पृथ्वी का निर्माण शुष्क आंतरिक सौर मंडल में हुआ था इसलिए यह अज्ञात था कि पृथ्वी पर जल है।

लेखक-राहुल त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.sciencedaily.com/releases/2019/05/190521101505.htm
https://www.sciencefocus.com/news/the-formation-of-the-moon-brought-water-to-earth/