गोल्डमैन पर्यावरण पुरस्कार, 2019

goldman environmental prize 2019
प्रश्न-29 अप्रैल, 2019 को विश्व भर के 6 पर्यावरणविदों को ‘गोल्डमैन पर्यावरण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसमें शामिल भारतीय पर्यावरणविद् हैं-
(a) डॉ. विदेश्वर पाठक
(b) राजेंद्र सिंह
(c) अंजली जोशी
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
    null
  • 29 अप्रैल, 2019 को विश्व भर के 6 पर्यावरणविदों को सैनफ्रांसिस्को ओपेरा हाउस, कैलीफोर्निया (अमेरिका) में ‘गोल्डमैन पर्यावरण पुरस्कार (Goldman Environment Prize), 2019 से सम्मानित किया गया।
  • इस वर्ष किसी भी भारतीय पर्यावरणविद् को इस पुरस्कार से सम्मानित नहीं किया गया।
  • इस पुरस्कार से सम्मानित व्यक्ति इस प्रकार हैं-

(i)  अल्बर्टो क्यूरामिल (Alberto Curamil), दक्षिण और मध्य अमेरिका/चिली।

(ii) लिंडा गार्सिया (Linda Garcia), उत्तरी अमेरिका/यूएस।

(iii)  जैकलीन इवांस (Jacqueline Evans), द्वीपीय और द्वीप राष्ट्र/कुक द्वीप।

(iv)  एना कोलोविक लेसोस्का (Ana Calovic Lesoska), यूरोप/उत्तरी मैसेडोनिया।

(v)   बायर अगवंतसेरन (Bayar Agvaantseren), एशिया/मंगोलिया।

(vi)  अल्फ्रेड ब्राउनेल (Alfred Brownell), अफ्रीका/लाइबेरिया।

  • यह वर्ष 1989 में अमेरिकी परोपकारी (Philanthropists) रिचर्ड और रोडा गोल्डमैन द्वारा स्थापित एक वार्षिक पुरस्कार है।
  • इसे ‘ग्रीन नोबेल पुरस्कार’ से जाना जाता है।
  • यह पुरस्कार गोल्डमैन पर्यावरण फाउंडेशन द्वारा प्रदान किया जाता है।
  • इस पुरस्कार से सम्मानित हो चुके भारतीयों में प्रफुल्ल सामंतारा (वर्ष 2017), रमेश अग्रवाल (वर्ष 2014) राशिदा बी एवं चंपा देवी शुक्ला (वर्ष 2004), एमसी मेहता (वर्ष 1996), मेधा पाटकर (वर्ष 1992) शामिल है।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.goldmanprize.org/blog/introducing-the-2019-goldman-environmental-prize-winners/

https://news.mongabay.com/2019/04/meet-the-winners-of-the-2019-goldman-environmental-prize/

https://www.fastcompany.com/90340906/these-6-activists-just-won-a-major-award-for-protecting-natura https://www.sfchronicle.com/science/article/Goldman-Environmental-Prize-s-2019-recipients-13802021.phpl-resources-around-the-world