गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे परियोजना

GORAKHPUR LINK EXPRESSWAY PROJECT
प्रश्न-गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे परियोजना के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) यह लिंक एक्सप्रेस-वे 4 लेन का प्रवेश नियंत्रित एक्सप्रेस-वे होगा।
(b) इस परियेाजना की आंकलित सिविल कार्य की निर्माण लागत राशि लगभग 5876.68 करोड़ रुपये होगी।
(c) इस धनराशि हेतु विभिन्न बैंकों से लगभग 4875 करोड़ रुपये का ऋण लिए जाने का प्रस्ताव है।
(d) परियोजना की वांछित भूति के लिए 1563.90 करोड़ की धनराशि का आकलन किया गया है।
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
  • 11 नवंबर, 2019 को संपन्न उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे परियेाजना के इंजीनियरिंग प्रोक्योरमेंट एंड कंसट्रक्शन (ई.पी.सी.) पद्धति पर क्रियान्वयन हेतु परियोजना के विभिन्न पैकेजों हेतु निर्माणकर्त्ताओं के चयन के अनुमोदन से संबंधित प्रस्ताव की मंजूरी प्रदान की गई।
  • पैकेज-1 के लिए मे. एप्को इन्फ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड और पैकेज-2 के लिए मे. दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड का चयन किया गया है।
  • यह लिंक एक्सप्रेस वे 4 लेन का प्रवेश नियंत्रित एक्सप्रेस-वे होगा।
  • गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे परियेाजना की आकलित सिविल कार्य की निर्माण लागत राशि लगभग 5876.68 करोड़ रुपये होगी।
  • इस धनराशि हेतु विभिन्न बैंकों से लगभग 2275 करोड़ रुपये का ऋण लिए जाने का प्रस्ताव है।
  • परियोजना हेतु वांछित भूमि के लिए 1563.90 करोड़ रुपये की धनराशि का आंकलन किया गया है, जिसके सापेक्ष सरकार ने 940 करोड़ रुपये की राशि अवमुक्त कर दी है।
  • इस परियोजना का निर्माण कार्य लगभग 36 माह में पूरा होने की संभावना है।
  • यह एक्सप्रेस-वे आच्छादित क्षेत्रों में विभिन्न उत्पादक इकाइयों विकास केंद्रों तथा कृषि उत्पादन क्षेत्रों को प्रदेश की राजधानी एवं राष्ट्रीय राजधानी से जोड़ने हेतु एक औद्योगिक कॉरिडोर के रूप में सहायक होगा।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

http://information.up.nic.in/attachments/CabinetDecisionfile/40dee1f4b952842516dbefeee61afeea.pdf