प्रश्न – जून, 2026 में रक्षा मंत्रालय द्वारा हैदराबाद के बापू घाट के पास गांधी सरोवर परियोजना के विकास के लिए मूसी रिवरफ्रंट डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन को कितनी रक्षा भूमि पर विकास गतिविधियां शुरू करने की अनुमति दी गई?
(a) 53.342 एकड़
(b) 83.814 एकड़
(c) 183.814 एकड़
(d) 33.814 एकड़
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- जून, 2026 में रक्षा मंत्रालय द्वारा हैदराबाद के बापू घाट के पास गांधी सरोवर परियोजना के विकास के लिए मूसी रिवरफ्रंट डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (एमआरडीसी) को गोलकोंडा स्थित आर्टिलरी सेंटर के अधिकार क्षेत्र में आने वाली 83.814 एकड़ रक्षा भूमि पर विकास गतिविधियों को शुरू करने की कार्य अनुमति प्रदान की गई है।
- रक्षा क्षेत्र से संबंधित भूमि का कुल मूल्य 533.42 करोड़ रुपये आंका गया है।
- यह मंजूरी मंत्रालय की समान मूल्य अवसंरचना (ईवीआई) नीति के तहत दी गई है, जिसके अंतर्गत रक्षा भूमि के उपयोग के बदले सेना के लिए समतुल्य मूल्य की अवसंरचना संपत्तियां निर्मित की जाएंगी।
- रक्षा क्षेत्र की भूमि को शामिल करने के साथ, परियोजना का दायरा लगभग 200 एकड़ तक विस्तारित हो जाएगा, जिसमें 83 एकड़ रक्षा भूमि, 63 एकड़ सरकारी भूमि और लगभग 40 एकड़ निजी भूमि शामिल है, जिसका अधिग्रहण वर्तमान में चल रहा है।
- प्रस्तावित विकास परियोजना में महात्मा गांधी की प्रतिमा से सुसज्जित 100 मीटर ऊंचा टावर, एक चेक-डैम, एक प्रतिष्ठित प्रवेश द्वार, गांधी राष्ट्रीय संग्रहालय, एक पुस्तकालय, एक हथकरघा केंद्र और शैक्षणिक संस्थान शामिल हैं।
- महात्मा गांधी की अस्थियों को विसर्जित करने वाले बापू घाट के आसपास केंद्रित गांधी सरोवर परियोजना को मूसी नदी के व्यापक पुनरुद्धार कार्यक्रम के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक और पारिस्थितिक स्थल के रूप में परिकल्पित किया गया है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…