कैटेलोनिया की आजादी

Catalonia

प्रश्न-27 अक्टूबर, 2017 को कैटेलोनिया ने खुद को स्पेन से आजाद घोषित किया। इससे संबंधित तथ्यों पर प्रकाश डालिए-
(I) आजादी के लिए जनमत संग्रह 1 अक्टूबर, 2017 को कराया गया था।
(II) जनमत संग्रह के पहले कैटेलोनिया की प्रांतीय संसद में आजादी प्रस्ताव 70:10 के बहुमत से पास हुआ।
(a) केवल I सही है।
(b) केवल II सही है।
(c) I और II दोनों सही है।
(d) I और II दोनों गलत है।
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 27 अक्टूबर, 2017 को स्पेन के प्रांत कैटेलोनिया ने प्रांतीय संसद में आजादी के पक्ष में बहुमत के बाद खुद को आजाद घोषित किया।
  • 135 सीटों वाली प्रांतीय संसद में आजादी के पक्ष में 70 तथा विपक्ष में 10 वोट पड़े। इस वोटिंग में विपक्षियों ने हिस्सा नहीं लिया।
  • वित्तीय रूप से मजबूत कैटेलोनिया का स्पेन की राष्ट्रीय आय में लगभग 20 फीसदी हिस्सेदारी है।
  • ध्यातव्य है कि स्पेन से अलग राष्ट्र बनने के लिए 1 अक्टूबर, 2017 को कैटेलोनिया में जनमत संग्रह भी कराया गया था जिसे स्पेन के न्यायालय ने असंवैधानिक करार दिया था।
  • इस जनमत संग्रह में 43 फीसद मतदाताओं ने भाग लिया जिसमें 90 प्रतिशत मत आजादी के पक्ष तथा 10 फीसद विपक्ष में पड़े।
  • प्रांतीय संसद में आजादी प्रस्ताव बहुमत से पारित होने के बाद स्पेन की संसद ने कैटेलोनिया की स्वायत्तता समाप्त कर दी जिससे अब कैटेलोनिया में स्पेन सरकार का प्रत्यक्ष नियंत्रण रहेगा।
  • स्पेन के प्रधानमंत्री मारियानो राजॉय ने कैटेलोनिया के नेता कार्लस प्यूडेमोंट तथा उनकी कैबिनेट को बर्खास्त कर दिया।
  • प्रधानमंत्री ने 21 दिसंबर, 2017 को कानून की सीमा में रहकर स्वच्छ तरीके से पुनः चुनाव कराने की घोषणा की है।
  • उल्लेखनीय है कि स्पेन में गृहयुद्ध से पहले कैटेलोनिया को स्वायत्तता प्रदान की गई थी जिसे 1939 से 1975 के मध्य जनरल फ्रांसिस्को के नेतृत्व में समाप्त कर दिया गया था।
  • जनरल फ्रैंको की मृत्यु के बाद 1978 के संविधान द्वारा इसे पुनः राजनैतिक और सांस्कृतिक स्वायत्तता प्रदान की गई, जिसे 2006 के अधिनियम द्वारा अधिक बल प्राप्त हुआ। परंतु 2010 में स्पेन के न्यायालय ने उससे सारी शक्तियां छीन लीं।
  • वर्ष-2015 के चुनाव में कैटोलोनिया में कार्लस प्यूडेमोंट के नेतृत्व में नई सरकार चुनी गई जिसने कैटेलोनिया की आजादी हेतु जनमत संग्रह कराने का वादा किया था।

संबंधित लिंक
http://edition.cnn.com/2017/10/27/europe/catalonia-independence-spain/index.html
http://www.bbc.com/hindi/international-41820820
http://www.express.co.uk/news/world/863266/catalonia-catalan-independence-referendum-split-spain-result
http://www.independent.co.uk/news/world/europe/catalonia-independence-referendum-final-results-90-spain-madrid-barcelona-catalan-latest-a7987026.html