कैंडिडेट्स टूर्नामेंट, 2016

Candidates Tournament 2016

प्रश्न-शतरंज प्रतियोगिता कैंडिडेट्स टूर्नामेंट, 2016 के विजेता ग्रैंडमास्टर कौन हैं?
(a) विश्वनाथन आनंद
(b) सर्गेई कार्जकिन
(c) मैग्नस कार्लसन
(d) वैसेलीन टोपालोव
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • रूसी ग्रैंडमास्टर सर्गेई कार्जकिन ने कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के 14वें और अंतिम दौर में अमेरिकी ग्रैंडमास्टर फैबियानो कारूअना को पराजित कर टूर्नामेंट जीत लिया।
  • कार्जकिन ने कुल 8.5 अंकों के साथ खिताब जीता।
  • भारत के विश्वनाथन आनंद 7.5 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
  • टूर्नामेंट का आयोजन 10 से 30 मार्च, 2016 के मध्य मॉस्को (रूस) में संपन्न हुआ।
  • इस खिताबी जीत के साथ ही कार्जकिन ने वर्ष 2016 की विश्व शतरंज चैंपियनशिप में वर्तमान विश्व चैंपियन मैग्नस कार्लसन (नॉर्वे) को चुनौती देने की अर्हता प्राप्त कर ली।
  • विश्व शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन 11 से 30 नवंबर, 2016 के मध्य होना है।
  • रूसी शतरंज संघ के सहयोग से फिडे (FIDE) के व्यावसायिक साझेदार एगॉन (Agon) ने कैंडिडेट्स टूर्नामेंट का आधिकारिक आयोजन किया।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://moscow2016.fide.com/results/
http://worldchess.com/broadcasts/europe/2016/03/10/fide-candidates-tournament/round-14/#_=_