केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक और राष्ट्रीय युद्ध संग्रहालय के निर्माण को मंजूदी दी

Cabinet National War Memorial and the National War Museum building was Approved

प्रश्न-7 अक्टूबर, 2015 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक और राष्ट्रीय युद्ध संग्रहालय के निर्माण को मंजूरी प्रदान की। इसका निर्माण कहां प्रस्तावित है?
(a) अहमदाबाद
(b) नई दिल्ली
(c) मुंबई
(d) जम्मू कश्मीर
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 7 अक्टूबर, 2015 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक और राष्ट्रीय युद्ध संग्रहालय के निर्माण को मंजूरी प्रदान की।
  • इसका निर्माण नई दिल्ली स्थित इंडिया गेट के पास प्रिंसेस पार्क में किया जाएगा।
  • उल्लेखनीय है कि ये स्मारक और संग्रहालय आजादी के 69 वर्षों के बाद देश की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा के लिए 22,500 से अधिक देश हित में बलिदान देने वाले भारतीय सैनिकों की याद में बनाया जा रहा है।
  • इस परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 500 करोड़ रुपये तथा अनुमानित समय सीमा करीब 5 वर्ष होगी।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=128493