ए.आर. रहमान

A R Rhaman

प्रश्न-अभी हाल में ही सेशेल्स में सेशेल्स भारत दिवस का आयोजन कब से कब तक किया गया।
(a) 1 से 3 अक्टूबर
(b) 3 से 5 अक्टूबर
(c) 2 से 5 अक्टूबर
(d) 3 से 6 अक्टूबर
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 5 अक्टूबर 2015 को सेशेल्स के अंतर्राष्ट्रीय केंद्र (ICCS) में आयोजित भारत उत्सव के दौरान भारतीय संगीतकार, गायक, गीतकार, अल्लाह रक्खा रहमान (A.R. Rahaman) को सेशेल्स के लिए दूसरा सांस्कृतिक राजदूत नामित किया गया।
  • ए. आर. रहमान को सांस्कृतिक राजदूत का प्रमाण पत्र सेशेल्स के उपराष्ट्रपति डैनी फाउरे (Danny Faure) ने भारत के संस्कृति एवं नागरिक उड्डयन मंत्री महेश शर्मा की उपस्थिति में प्रदान किया।
  • ध्यातव्य है कि रहमान से पहले वर्ष 2014 में प्रसिद्ध भारतीय फिल्म निर्माता एवं संगीत निर्देशक इलैया राजा को सेशेल्स ने अपना प्रथम सांस्कृतिक राजदूत नामित किया था।
  • उल्लेखनीय है कि वर्ष 2013 में 3 अक्टूबर से 6 अक्टूबर के मध्य प्रथम सेशेल्स भारत दिवस का आयोजन सेशेल्स में भारतीय उच्चायोग एवं सेशेल्स के पर्यटन मंत्रालय और व्यवसाय/सेवा संगठनों के सहयोग से आयोजित किया गया था।
  • इस वर्ष सेशेल्स-भारत दिवस का आयोजन 3 से 5 अक्टूबर को किया गया। इसी कड़ी में भारत उत्सव मनाया गया। जिसमें इन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.seychellesindiaday.net/about.html
https://www.facebook.com/seychellesindiaday/posts/764146097024593
https://www.facebook.com/arrahman/photos/a.10151911212826720.1073741826.63441126719/10153132046566720/?type=3
http://www.business-standard.com/article/pti-stories/ar-rahman-announced-as-cultural-ambassador-for-seychelles-115100800383_1.html