केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड के नए अध्यक्ष

Chairman of CBIC

प्रश्न-हाल ही में केंद्र सरकार ने किसे केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया?
(a) एम. वेंकटेश
(b) अजीत सेठ
(c) वी.एन. सरना
(d) एस. रमेश
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • जून, 2018 में केंद्र सरकार ने एस. रमेश को केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया।
  • इस पद पर वह वी.एन. सरना का स्थान लेंगे।
  • सीबीआईसी भारत में सीमा शुल्क, जीएसटी, केंद्रीय उत्पाद शुल्क, सेवा कर और नारकोटिक्स के प्रशासन के लिए जिम्मेदार राष्ट्रीय नोडल एजेंसी है।
  • यह केंद्रीय वित्त मंत्रालय के तहत राजस्व विभाग का एक हिस्सा है।
  • इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
  • उल्लेखनीय है कि देश में अप्रत्यक्ष करों के बारे में शीर्ष निर्णय लेने का कार्य सीबीआईसी ही करता है।
  • गौरतलब है कि मार्च, 2017 में केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBEC) का नाम बदलकर केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) किया गया।

संबंधित लिंक…
http://www.ptinews.com/news/9830558_S-Ramesh-appointed-chairman-of-CBIC.html