कवकाज (Kavkaz), 2020

प्रश्न-अगस्त, 2020 में भारत ने 15 से 26 सितंबर, 2020 के दौरान किस देश में होने वाले बहुपक्षीय सैन्य अभ्यास ‘कवकाज (Kavkaz), 2020 ’ से हटने का फैसला लिया?
(a) किर्गिस्तान
(b) उज्बेकिस्तान
(c) रूस
(d) बेलारूस
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • अगस्त, 2020 में भारत ने 15 से 26 सितंबर, 2020 के दौरान रूस में होने वाले बहुपक्षीय सैन्य अभ्यास ‘कवकाज’ (Kavkaz), 2020 से हटने का फैसला लिया।
  • उल्लेखनीय है कि भारत ने वर्तमान कोविड-19 के कारण इस अभ्यास से हटने का निर्णय लिया।
  • कवकाज, 2020, दक्षिणी रूस के अस्ट्राखान (Astrakhan) प्रांत में आयोजित किया जाएगा।
  • इस अभ्यास में भाग लेने वाले सदस्य देश चीन, पाकिस्तान, रूस, कजाखस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, मंगोलिया, सीरिया, ईरान, मिस्र, बेलारूस, तुर्की, आर्मेनिया, अजरबैजान और तुर्कमेनिस्तान इत्यादि देश हैं।
  • यह ट्राई-सर्विस (Tri-Service) सैन्य अभ्यास रूसी सेना द्वारा चार वर्षों के अंतराल पर आयोजित किया जाता है।
  • इससे पूर्व ये अभ्यास वर्ष 2016 तथा 2012 में आयोजित हुए थे।

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindu.com/news/national/india-decides-to-pull-out-of-kavkaz-2020-military-exercise-on-russia-due-to-chinese-participation/article32475212.ece

https://www.financialexpress.com/defence/india-withdraws-from-russias-kavkaz-2020-military-drill-involving-china-pakistan-experts-welcome-the-decision/2069472/