कर्नाटक राजमार्गों के उन्नयन हेतु 346 मिलियन डॉलर के एडीबी लोन को मंजूरी

ADB Provides $346 Million to Upgrade State Highways in Karnataka, India

प्रश्न-हाल ही में भारतीय राज्य कर्नाटक को एशियन डेवलपमेंट बैंक ने राजमार्गों के उन्नयन (Upgrade) हेतु कितने मिलियन डॉलर के लोन की मंजूरी दी है?
(a) 655 मिलियन डॉलर
(b) 346 मिलियन डॉलर
(c) 107 मिलियन डॉलर
(d) 200 मिलियन डॉलर
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 8 दिसंबर, 2017 को एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) ने कर्नाटक में राजमार्गों के उन्नयन हेतु 346 मिलियन डॉलर के लोन की मंजूरी की पुष्टि की।
  • बैंक के निदेशक बोर्ड ने 419 किलोमीटर के राज्य राजमार्गों को सुधारने के लिए इस लोन को स्वीकृति दी है।
  • सुधार कार्य में पुलिया और सेतु के सुधार और पेव्ड शोल्डर्स (Paved Shoulders) के साथ सड़कों को दो और चार लेन में उन्नत करना शामिल है।
  • यह परियोजना (कर्नाटक राज्य राजमार्ग सुधार, चरण-3 परियोजना) राज्य के राजमार्गों में महत्वपूर्ण दुर्घटना स्थलों की पहचान करने के लिए एक सड़क सुरक्षा सर्वेक्षण करेगी और इन सुधारों के लिए उपाय करेगी।
  • यह एडीबी द्वारा कर्नाटक को द्वितीय निधिकरण है।
  • कर्नाटक की प्रतिव्यक्ति आय औसत से अधिक है और यहां निम्न बेरोजगारी और गरीबी दर है।
  • परियोजना की लागत 655 मिलियन डॉलर है।
  • जिसमें राज्य सरकार 202 मिलियन डॉलर प्रदान करेगी।
  • हाइब्रिड वार्षिक अनुबंधों (Hybrid Annuity Contracts) के माध्यम से निजी क्षेत्र की कंपनियां 107 मिलियन डॉलर का निवेश करेंगी।
  • परियोजना की समाप्ति वर्ष 2023 तक होगी।

संबंधित लिंक
https://www.adb.org/news/adb-provides-346-million-upgrade-state-highways-karnataka-india
https://economictimes.indiatimes.com/news/economy/infrastructure/adb-okays-346-mn-loan-to-upgrade-karnataka-highways/articleshow/61985079.cms