कर्नाटक एयरोस्पेस नीति 2026-31 को मंजूरी

प्रश्न – निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –
1. सितंबर 2026 को कर्नाटक मंत्रिमंडल ने कर्नाटक एयरोस्पेस नीति 2026–2031 को मंजूरी प्रदान की।
2. इस नीति के तहत अगले पाँच वर्षों में लगभग ₹60,000 करोड़ का निवेश आकर्षित करने का लक्ष्य रखा गया है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?
(a) 1 और 2 दोनों (b) केवल 1
(c) केवल 2 (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (a)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 9 सितंबर, 2026 को कर्नाटक मंत्रिमंडल ने कर्नाटक एयरोस्पेस नीति 2026–2031 (Karnataka Aerospace Policy 2026–2031 ) को मंजूरी प्रदान की।
  • नई एयरोस्पेस नीति का उद्देश्य राज्य में एयरोस्पेस, रक्षा, विमानन तथा अंतरिक्ष अनुसंधान एवं विकास को प्रोत्साहित करना है।
  • इस नीति के तहत अगले पाँच वर्षों में लगभग ₹60,000 करोड़ का निवेश आकर्षित करने का लक्ष्य रखा गया है।
  • इसके पूर्व राज्‍य में कर्नाटक एयरोस्पेस एवं रक्षा नीति-2022-27 लागू थी।
  • मंत्रिमंडल ने वस्त्र एवं परिधान नीति 2026–2031 को भी मंजूरी दी है।
  • नई वस्त्र नीति के माध्यम से लगभग ₹20,000 करोड़ का निवेश आकर्षित करने का लक्ष्य रखा गया है।
  • वस्त्र क्षेत्र के लिए सरकार लगभग ₹4,000 करोड़ की वित्तीय सहायता एवं सब्सिडी उपलब्ध कराने की योजना बना रही है।
  • निवेश प्रोत्साहन के लिए राज्य में 33 प्राथमिकता वाले तालुकों की पहचान की गई है।
  • अंतरराष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान बैंगलोर (International Institute of Information Technology Bangalore—IIIT-B) में लगभग ₹35 करोड़ की लागत से कर्नाटक कृत्रिम बुद्धिमत्ता हब (Karnataka Artificial Intelligence Hub) स्थापित किया जाएगा।
  • इस हब के माध्यम से प्रारंभिक वित्तीय सहायता, उद्यम संवर्धन, प्रशिक्षुता तथा मार्गदर्शन जैसी सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी।
  • मंत्रिमंडल ने बेंगलुरु में अंतरराष्ट्रीय पंचाट केंद्र (International Arbitration Centre) स्थापित करने को मंजूरी दी है।
  • इसके साथ अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता एवं ऑनलाइन विवाद समाधान मंच (International Mediation and Online Dispute Resolution Forum) स्थापित करने का भी निर्णय लिया गया है।
  • इन पहलों का व्यापक उद्देश्य कर्नाटक को एयरोस्पेस, रक्षा, वस्त्र, स्टार्टअप, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और ड्रोन प्रौद्योगिकी का प्रमुख नवाचार एवं निवेश केंद्र बनाना है।

लेखक- नवनीत सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.newindianexpress.com/amp/story/states/karnataka/2026/Sep/09/karnataka-cabinet-clears-aerospace-policy-targets-rs-60000-crore-investment-and-60000-jobs

https://www.iiitb.ac.in/iiitb-in-the-press