प्रश्न – शतरंज प्रतियोगिता कनिजा ओपन, 2026 के ग्रुप-A का खिताब किसने जीता?
(a) कार्तिक वेंकटरमन
(b) एम. प्रणेश
(c) ओर ब्रॉन्स्टीन
(d) आंद्रेई वोलोकितिन
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- भारतीय ग्रैंडमास्टर एम. प्रणेश ने कनिजा ओपन, 2026 के ग्रुप-A का खिताब जीता।
- इस प्रतियोगिता का आयोजन 15 से 23 अगस्त, 2026 तक हंगरी के नागीकनिज़ा (Nagykanizsa), स्थित कनिज्सा एरिना में किया गया।
- नौवें एवं अंतिम दौर में प्रणेश ने सफेद मोहरों से खेलते हुए जर्मनी के वादिम पेत्रोव्स्की (Vadim Petrovskiy) को पराजित किया।
- उन्होंने नौ दौर में कुल 7 अंक अर्जित किए।
- प्रणेश सहित चार खिलाड़ियों के समान 7 अंक थे, लेकिन बेहतर टाई-ब्रेक स्कोर के आधार पर उन्हें विजेता घोषित किया गया।
- इज़राइल के ओर ब्रॉन्स्टीन दूसरे, यूक्रेन के आंद्रेई वोलोकितिन तीसरे और भारत के कार्तिक वेंकटरमन चौथे स्थान पर रहे।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…