कंप्यूटराइज्ड रैकिंग सिस्टम प्रारंभ होने के बाद शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाला प्रथम भारतीय पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी

प्रश्न-12 अप्रैल, 2018 को BWF की नवीनतम रैंकिंग जारी हुई। इस रैंकिंग के आंकड़ों के अनुसार कौन शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाला प्रथम भारतीय खिलाड़ी बना?
(a) अजय जयराम
(b) समीर वर्मा
(c) पी. कश्यप
(d) किदांबी श्रीकांत
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • BWF की नवीनतम रैंकिंग जारी। (12 अप्रैल, 2018)
  • भारत के किदांबी श्रीकांत ने 76,895 अंकों के साथ रैंकिंग में शीर्ष स्थान प्राप्त किया।
  • इसी के साथ किदांबी श्रीकांत कंप्यूटराइज्ड रैंकिंग सिस्टम प्रारंभ होने के बाद शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले प्रथम भारतीय पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी बन गए।
  • आधिकारिक रैंकिंग प्रारंभ होने से पूर्व भारत के प्रकाश पादुकोण शीर्ष तीन टूर्नामेंट में विश्व के नंबर एक खिलाड़ी बने थे।
  • विश्व चैंपियन डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसेन 75470 अंकों के साथ रैकिंग में दूसरे स्थान पर हैं।
  • महिलाओं की रैंकिंग में भारत की पी.वी. सिंधु 78824 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
  • महिला वर्ग में चीनी ताइपे की ताई त्जु यिंग 90259 अंकों के साथ शीर्ष पर हैं।
  • महिलाओं के वर्ग में साइना नेहवाल मार्च, 2015 में विश्व की नंबर एक खिलाड़ी बनने वाली प्रथम भारतीय थीं।
  • फरवरी, 2018 में श्रीकांत को टाइम्स ऑफ इंडिया स्पोर्ट्स अवॉर्ड (TOISA) में ‘स्पोर्ट्सपर्सन ऑफ द ईयर’ से सम्मानित किया गया था।

संबंधित लिंक
https://www.firstpost.com/sports/kidambi-srikanth-becomes-first-indian-male-shuttler-to-claim-world-no-1-spot-in-bwf-rankings-4429043.html
http://indianexpress.com/article/sports/badminton/kidambi-srikanth-becomes-first-indian-male-shuttler-to-rise-to-world-no-1-ranking-5134238/