प्रश्न-हाल ही में भारतीय विदेश सेवा की अधिकारी श्रीप्रिया रंगनाथन किस देश में भारत की अगली राजदूत नियुक्त हुईं?
(a) रिपब्लिक ऑफ कोरिया
(b) मैक्सिको
(c) चेक रिपब्लिक
(d) जापान
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
- 11 अप्रैल, 2018 को भारतीय विदेश सेवा की अधिकारी श्रीप्रिया रंगनाथन केंद्र सरकार द्वारा रिपब्लिक ऑफ कोरिया (दक्षिण कोरिया) में भारत की अगली राजदूत नियुक्त हुईं।
- वह वर्ष 1994 बैच की आईएफएस अधिकारी हैं।
- वर्तमान में वह विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत हैं।
- दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल है।
- वर्तमान में मून जे-इन दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति हैं।