ओडिशा के नए मुख्यमंत्री

odisha new cm naveen patnaik
प्रश्न-29 मई, 2019 को नवीन पटनायक ने ओडिशा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया। इससे संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i) वह पांचवी बार ओडिशा के मुख्यमंत्री बनें।
(ii) ओडिशा के राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी ने उन्हें शपथ दिलाई।
(iii) 146 सदस्यीय ओडिशा विधान सभा में नवीन पटनायक की पार्टी को 112 सीटें प्राप्त हुईं हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सत्य हैं?

(a) केवल (i) एवं (iii)
(b) केवल (i) एवं (ii)
(c) केवल (i)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
  • 29 मई, 2019 को नवीन पटनायक ने ओडिशा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया।
  • ओडिशा के राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल ने उन्हें शपथ दिलाई।
  • नवीन पटनायक 5वीं बार ओडिशा के मुख्यमंत्री बने।
  • इसके अलावा, राज्यपाल द्वारा 11 कैबिनेट मंत्रियों और 9 अन्य मंत्रियों को भी शपथ दिलाई गई।
  • गौरतलब है कि 23 मई, 2019 को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 146 सदस्यीय ओडिशा विधानसभा चुनाव परिणामों की घोषणा की गई।
  • जिसमें नवीन पटनायक की बीजू जनता दल (BJD) ने सर्वाधिक 112 सीटें प्राप्त कर राज्य की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी।
  • जबकि अन्य प्रमुख पार्टियों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को 23 सीटें, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) को 9 सीटें, कम्युनिस्टट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्ससिस्ट) को 1 सीट तथा निर्दलीय को 1 सीट प्राप्त हुई थीं।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी 

संबंधित लिंक भी देखें… 

https://www.thehindu.com/elections/odisha-assembly/naveen-patnaik-takes-oath-as-odisha-chief-minister-20-ministers-also-sworn-in/article27282466.ece

https://economictimes.indiatimes.com/news/politics-and-nation/naveen-patnaiks-to-be-sworn-is-as-cm-of-odisha-a-fifth-time-on-may-29/articleshow/69509204.cms