17वीं लोक सभा चुनाव परिणाम, 2019

17th Lok Sabha election 2019 result
प्रश्न-30 मई, 2019 को नरेंद्र मोदी ने दूसरी बार देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया। इससे संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i) 17वीं लोक सभा में भारतीय जनता पार्टी को सर्वाधिक 303 सीटें प्राप्त हुईं।
(ii) 17वीं लोक सभा में सर्वाधिक 78 महिला सांसद चुनी गईं।
(iii) टीएमसी की नुसरत जहां सबसे कम उम्र की सांसद बनीं।
(iv) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा अन्य 57 सदस्यों ने मंत्रिमंडल के सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण किया।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा कथन सत्य है?

(a) केवल (i) एवं (iv)
(b) केवल (i) एवं (iii)
(c) केवल (i), (iii) एवं (iv)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
  • 30 मई, 2019 को नरेंद्र मोदी ने दूसरी बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया।
  • राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में नरेंद्र मोदी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा अन्य 57 सदस्यों (जिसमें 24 कैबिनेट मंत्री, 9 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा 24 राज्य मंत्री शामिल हैं) को मंत्रिमंडल की पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
  • इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में बिम्सटेक सदस्य (BIMSTEC) देशों (भारत के अलावा बांग्लादेश, म्यांमार, श्रीलंका, थाईलैंड, भूटान और नेपाल) के राष्ट्राध्यक्षों ने भाग लिया।
  • गौरतलब है कि वर्ष 2014 के शपथ ग्रहण समारोह में सार्क सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों को आमंत्रित किया गया था।
  • गौरतलब है कि 23 मई, 2019 को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा देशभर में सात चरणों में हुए 542 लोक सभा  सीटों (1 सीट वेल्लोर, तमिलनाडु में मतदान स्थगित) का चुनाव परिणाम घोषित किया गया।
  • इस चुनाव परिणाम में 7 राष्ट्रीय पार्टियों को प्राप्त हुई सीटें इस प्रकार रही-

(i) भारतीय जनता पार्टी – 303

(ii) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस – 52

(iii) आल इंडिया तृणमूल कांग्रेस – 22

(iv) बहुजन समाज पार्टी – 10

(v) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी – 05

(vi) कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया – 02

(vii)   कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्कसिस्ट) – 03

  • जबकि कुछ प्रमुख क्षेत्रीय पार्टियों जैसे-बीजू जनता दल को 12, शिवसेना को 18, लोक जनशक्ति पार्टी को 06 सीटें, युवजन श्रमिक रायथु (YSR) कांग्रेस पार्टी को 22 सीटें प्राप्त हुई।
  • इस प्रकार इस चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को 353, यूपीए को 92 तथा अन्य को 97 सीटें प्राप्त हुई थीं।
  • देश के सबसे अधिक लोक सभा सीट (80) वाले राज्य उ.प्र. में भरतीय जनता पार्टी ने अपने सहयोगी दल, अपना दल के साथ सर्वाधिक 64 सीटें, बहुजन समाज पार्टी ने 10 सीटें, समाजवादी पार्टी ने 05 सीटें तथा कांग्रेस ने मात्र 1 सीट मिली हैं।
  • उल्लेखनीय है कि 17वीं लोक सभा में सर्वाधिक 78 महिलाएं लोक सभा सदस्य निर्वाचित हुईं।
  • उत्तर प्रदेश में कुल 10 महिला लोक सभा सदस्य निर्वाचित हुईं।
  • 17वीं लोक सभा में ओडिशा राज्य के क्योंझर संसदीय क्षेत्र से चंद्रानी मुर्मु (25 वर्ष) सबसे कम उम्र की सांसद निर्वाचित हुईं।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें… 

https://www.thehindu.com/news/national/17th-lok-sabha-first-time-women-mps-to-watch-out-for/article27378425.ece

https://www.thehindu.com/elections/lok-sabha-2019/bjds-chandrani-murmu-to-be-youngest-ever-lok-sabha-mp/article27239247.ece