ओडिशा की पहली पीएनजी परियोजना

Dharmendra Pradhan launches Piped Natural Gas (PNG) supply in Bhubaneswar

प्रश्न-हाल ही में केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भुवनेश्वर में ओडिशा की पहली पीएनजी परियोजना का उद्घाटन किया। इस परियोजना का लक्ष्य है-
(a) वर्ष 2021 तक राज्य में 1 करोड़ पीएनजी कनेक्शन प्रदान करना।
(b) वर्ष 2020 तक राज्य में 1 करोड़ पीएनजी कनेक्शन प्रदान करना।
(c) वर्ष 2019 तक 50 लाख पीएनजी कनेक्शन प्रदान करना।
(d) वर्ष 2020 तक राज्य में 75 लाख पीएनजी कनेक्शन प्रदान करना।
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 20 अक्टूबर, 2017 को केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भुवनेश्वर में ओडिशा की पहली पीएनजी (PNG-Piped Natural Gas) परियोजना का उद्घाटन किया।
  • यह पीएनजी आपूर्ति परियोजना, प्रधानमंत्री ऊर्जा गंगा परियोजना का ही एक भाग है।
  • धर्मेंद्र प्रधान ने गेल (इंडिया) लिमिटेड के साथ मिलकर इस परियोजना के पहले चरण में भुवनेश्वर के नाल्को नगर में 255 घरों में पीएनजी की आपूर्ति का शुभारंभ किया।
  • यह परियोजना अपने निर्धारित लक्ष्य मार्च, 2018 को अंतिम तिथि से लगभग 6 माह पूर्व ही पूरी हो गयी।
  • परियोजना का लक्ष्य वर्ष 2020 तक राज्य में 1 करोड़ पीएनजी कनेक्शन प्रदान करना है।
  • वर्ष 2019 के अंत तक मंत्रालय द्वारा इस कार्यक्रम के तहत शहर के एक प्रमुख हिस्से को कवर करने की उम्मीद है।

संबंधित लिंक
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=171830
http://www.livemint.com/Industry/tV8WxB2zHnEPLsJZQLR2wM/Dharmendra-Pradhan-launches-piped-natural-gas-project-in-Odi.html
http://www.jagran.com/odisha/bhubaneshwar-union-minister-dharmendra-pradhan-launched-png-supply-to-nalco-nagar-in-bhubaneswar-16888568.html
http://www.business-standard.com/article/news-ani/dharmendra-pradhan-launches-odisha-s-first-png-supply-in-bhubaneswar-117102000318_1.html