ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी द्वारा वर्ष 2018 के लिए हिंदी शब्द घोषित

Oxford chooses Hindi word of 2018

प्रश्न-26 जनवरी, 2019 को ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी द्वारा वर्ष 2018 के लिए हिंदी शब्द घोषित किया गया है-
(a) आधार
(b) नारी शक्ति
(c) नारी स्वालंबन
(d) सुशासन
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 26 जनवरी, 2019 को ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी द्वारा ‘नारी शक्ति’ को वर्ष 2018 के लिए हिंदी शब्द घोषित किया गया।
  • यह घोषणा डिग्गी पैलेस में आयोजित जयपुर साहित्य उत्सव के दौरान की गई।
  • ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी के अनुसार यह शब्द संस्कृत से लिया गया है और इसका उपयोग आज महिलाओं को ‘उनके जीवन की जिम्मेदारी लेने’ (Taking charge of their lives) के प्रतीक के रूप में किया जाता है।
  • ज्ञातव्य है कि ऑक्सफोर्ड ने वर्ष 2017 के लिए ‘आधार’ को अपने हिंदी शब्द के रूप में नामित किया था।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindu.com/news/national/oxford-chooses-nari-shakti-as-hindi-word-of-2018/article26102051.ece

https://indianexpress.com/article/lifestyle/books/nari-shakti-chosen-as-hindi-word-of-2018-5556748/

https://www.financialexpress.com/india-news/oxford-chooses-nari-shakti-as-hindi-word-of-2018/1456003/