प्रश्न-2 फरवरी‚ 2022 को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने किस कंपनी द्वारा एस्कॉर्ट्स लिमिटेड के कुछ अतिरिक्त इक्विटी शेयरों के अधिग्रहण को मंजूरी प्रदान की है?
(a) वाईटीओ ग्रुप कॉर्पोरेशन
(b) कुबोटा कॉपोरेशन
(c) लोवोल हैवी इंडस्ट्री कंपनी लिमिटेड
(d) एजीसीओ कॉर्पोरेशन
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य
- 2 फरवरी‚ 2022 को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने कुबोटा कॉर्पोरेशन द्वारा एक्कॉर्ट्स लिमिटेड के कुछ अतिरिक्त इक्विटी शेयरों के अधिग्रहण को मंजूरी प्रदान की।
- यह मंजूरी प्रातिस्पर्धा अधिनियम‚ 2002 की धारा 31 (1) के तहत प्रदान की गई है।
- प्रस्तावित संयोजन में कुबोटा कॉर्पोरेशन द्वारा प्राथमिकता के आधार पर आवंटन के माध्यम से एस्कॉर्ट्स लिमिटेड के कुछ अतिरिक्त शेयरों के अधिग्रहण और भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड के शेयरों के पर्याप्त अधिग्रहण और अधिग्रहण (टेक ओवर) विनियमन‚ 2011 के अनुपालन में एक अनिवार्य निविदा का प्रस्ताव शामिल है।
- कुबोटा कॉर्पोरेशन जापानी कानूनों के तहत एक निगमित कंपनी है‚ जिसकी स्थापना वर्ष 1980 में हुई थी।
- कुबोटा एक कृषि उत्पाद निर्माता कंपनी है और यह कंपनी ट्रैक्टर‚ कंबाइन हार्वेस्टर और राइस ट्रांसप्लांटर जैसी विभिन्न मशीनरियों के विकल्प देने के साथ-साथ इंजीनियरिंग खरीद‚ निर्माण से लेकर रख-रखाव एवं जल संरक्षण में भी योगदान देती है।
- भारत में निगमित पब्लिक लिमिटेड कंपनी एस्कॉर्ट्स कृषि मशीनरी‚ निर्माण उपकरण और रेलवे उपकरण के निर्माण और बिक्री का कारोबार करती है।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…