एशेज सीरीज‚ 2021-22

प्रश्न-8 दिसंबर‚ 2021 से 18 जनवरी‚ 2022 के मध्य ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के मध्य संपन्न एशेज सीरीज‚ 2021-22 के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) 5 टेस्ट मैचों की यह सीरीज ऑस्ट्रेलिया ने 4-0 से जीत ली।
(b) यह सीरीज इंग्लैंड में संपन्न हुई।
(c) ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड को ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुना गया।
(d) इस सीरीज में सर्वाधिक विकेट (21 विकेट) ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने लिए।
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य

  • 8 दिसंबर‚ 2021 से 18 जनवरी‚ 2022 के मध्य ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज‚ 2021-22, ऑस्ट्रेलिया में संपन्न हुई।
  • इस सीरीज में कुल 5 टेस्ट मैच खेले गए।
  • यह सीरीज ऑस्ट्रेलिया ने 4-0 से जीती है।
  • सीरीज का पहला टेस्ट गाबा‚ ब्रिसबेन में‚ दूसरा एडीलेड में‚ तीसरा मेलबर्न में‚ चौथा सिडनी में और पांचवां होबार्ट में खेला गया।
  • इस सीरीज का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया ने 9 विकेट से और दूसरा टेस्ट 275 रन से तीसरा टेस्ट पारी और 14 रन से जीता।
  • सीरीज का चौथा मैच ड्रा रहा और पांचवां मैच ऑस्ट्रेलिया ने 146 रन से जीता।
  • इस सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के कप्तान पैट कमिंस और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान जो रूट थे।
  • ऑस्ट्रेलिया ने लगातार तीसरी बार एशेज सीरीज जीता है।
  • अंतिम टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।
  • साथ ही ट्रेविस हेड को ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ भी चुना गया।
  • एक एशेज सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के डॉन ब्रैडमेन के नाम है‚ जिन्होंने वर्ष 1930 में 974 रन बनाए थे।
  • इस सीरीज में सर्वाधिक विकेट (21 विकेट) ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने लिए।
  • इंग्लैंड की तरफ से सीरीज में सर्वाधिक विकेट (17 विकेट) मार्क वुड ने लिए।
  • सर्वाधिक व्यक्तिगत रन (152 रन) ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड ने बनाए।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.cricbuzz.com/cricket-series/3532/the-ashes-2021-22/matches

https://www.theguardian.com/sport/2022/jan/19/test-crickets-next-challenge-how-to-avoid-yet-another-lop-sided-ashes-series