एशिया की सबसे बड़ी खगोलदर्शी का उद्घाटन

PM, Belgian PM remotely activate ARIES Telescope at Deosthal, Uttarakhand

प्रश्न-अभी हाल में भारत के किस राज्य में एरीज द्वारा स्थापित एशिया की सबसे बड़ी खगोलदर्शी का उद्घाटन भारत और बेल्जियम के प्रधानमंत्री द्वारा संयुक्त रूप से किया गया?
(a) उत्तर प्रदेश
(b) जम्मू कश्मीर
(c) राजस्थान
(d) उत्तराखंड
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 30 मार्च, 2016 की ब्रसेल्स में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं बेल्जियम के प्रधानमंत्री चार्ल्स मिशेल ने रिमोट के माध्यम से नैनीताल के पास मनोरा पहाड़ी पर स्थित देवस्थल ऑप्टिकल टेलीस्कोप (Devasthal Optical Telescope) का शुभारंभ किया।
  • यह खगोलदर्शी आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (ARIES) में स्थापित की गई है जो विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार का एक स्वायत्त अनुसंधान संस्थान है।
  • यह खगोलदर्शी एशिया में स्थापित सबसे बड़ी वहनीय ऑप्टिकल टेलीस्कोप है इसका व्यास 3.6 मीटर है।
  • इसका निर्माण आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान और बेल्जियम के एडवांस्ड मैकेनिकल ऑप्टिकल सिस्टम (AMOS) के संयुक्त सहयोग से किया गया है।
  • मार्च 2015 से फरवरी 2016 तक एमोस (AMOS) तथा एरीज (ARIES) ने संयुक्त रूप से इस टेलीस्कोप का सफल परीक्षण किया।
  • ध्यातव्य है कि भारत में इससे पूर्व वर्ष 1986 में तमिलनाडु के वेणु बापू वेधशाला, कावालुर में 2.3 मीटर व्यास के दर्पण की ऑप्टिकल खगोलदर्शी स्थापित की गयी थी जो कि अब तक भारत की सबसे बड़ी ऑप्टिकल खगोलदर्शी थी।
  • उल्लेखनीय है कि वर्ष 2004 में एरीज की स्थापना की गयी थी जिसका मुख्य उद्देश्य खगोल विज्ञान, खगोल भौतिकी और वायुंमडलीय विज्ञान के क्षेत्र में मौलिक अनुसंधान करना है।
  • एरीज में स्थापित इस खोगलदर्शी के द्वारा तारों के जीवन-चक्र, शक्तिशाली ब्लैक होल्स की जांच के अतिरिक्त ब्रह्मांड के कई रहस्यों को सुलझाने में मदद मिलेगी।
  • इसका प्रयोग आकाशगंगाओं की उत्पत्ति पर मौलिक अनुसंधान को आगे गति देने में किया जाएगा।
  • इसके स्थापना की परियोजना लागत लगभग 150 करोड़ रुपये है।
  • इस परियोजना के वैश्विक महत्व को ध्यान में रखते हुए बेल्जियम सरकार ने अपने विज्ञान विभाग के संस्थान BELSPO के माध्यम से इस परियोजना में सहभागिता की और इसकी कुल लागत के सात प्रतिशत का वित्तपोषण किया।
  • यह दूरबीन 1000 किमी. की दूरी पर लगभग 20 मीटर आकार की किसी वस्तु को सटीकता से लक्षित कर सकती है।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=46921
http://pmindia.gov.in/en/news_updates/pm-belgian-pm-remotely-activate-aries-telescope-at-deosthal-uttarakhand/?comment=disable
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=138423
http://www.univarta.com/modi-michel-jointly-activate-asia-s-largest-optical-telescope-at-nainital/world/topnews/431692.html
http://www.aries.res.in/~aspop/dot_rta/press-release-HINDI.pdf