एयर एशिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त

प्रश्न-हाल ही में इंडोनेशिया से उड़ानभर कर सिंगापुर के लिए चला विमान एयर एशिया क्यूजेड फ्लाईट 8501 लापता हो गया। यह किस देश का विमान था।
(a) इंडोनेशिया
(b) सिंगापुर
(c) मलेशिया
(d) थाइलैंड
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • मलेशियाई विमानन कंपनी का विमान क्यूजेड फ्लाइट 8501, 28 दिसंबर, 2014 (रविवार) को लापता हो गया। यह विमान सुराबाया (इंडोनेशिया) से उड़ानभरकर चांगी हवाई अड्डा (सिंगापुर) के लिए चला था।
  • 30 दिसंबर, 2014 को विमान का मलवा जावा सागर में मिला।
  • इस विमान में 7 चालक दल सहित कुल 162 यात्री सवार थे।
  • 11 जनवरी, 2015 को इस विमान का ब्लैक बॉक्स खोज लिया गया। अभी तक दुर्घटना ग्रस्त विमान के 48 यात्रियों के शव खोजे गये है और विमान का पिछला हिस्सा समुद्र से खोज कर निकाला लिया गया है।
  • मलेशिया से जुड़ा इस साल का यह तीसरा विमान हादसा है। इससे पहले इसी साल 08 मार्च, 2014 को एम.एच. 370 और 17 जुलाई, 2014 को एम.एच-17 विमान हो चुका था।
  • मार्च 2014 को मलेशियाई एयरलाइंस की फ्लाइट 370 (एम.एच. 370) ने कुआलालंपपुर से चीन की राजधानी बीजिंग के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान के एक घंटे बाद ही विमान का एयर कंट्रोल से संपर्क टूट गया था। विमानन इतिहास की सबसे बड़ी और महंगी खोज के बाद भी इस विमान का मलबा नहीं मिला।
  • इस विमान हादसे में कुल 239 यात्री विमान के साथ लपता हो गये थे।
  • 17 जुलाई, 2014 को रूस की सीमा के पास युद्ध प्रभावित युक्रेन में मलेशियाई एयरलाइंस के विमान एम.एच.-17 को मार गिराया गया, जिसमें सवार सभी 298 लोगों की मौत हो गई थी।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.transportmalaysia.com/news/2014/12/28/airasia-indonesia-flight-qz8501-incident/
http://www.nytimes.com/aponline/2015/01/08/world/asia/ap-as-indonesia-plane.html?_r=0
http://avherald.com/h?article=47f6abc7&opt=0
http://en.wikipedia.org/wiki/Indonesia_AirAsia_Flight_8501
http://www.wsj.com/articles/airasia-flight-8501-tail-recovered-1420878809

2 thoughts on “एयर एशिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त”

Comments are closed.