एबेल पुरस्कार, 2019

प्रश्न-19 मार्च, 2019 को द नार्वेजियन अकादमी ऑफ साइंस एंड लेटर्स ने वर्ष 2019 हेतु किसे प्रतिष्ठित एबेल पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की?
(a) कैरन उहलेनबेक
(b) रॉबट्र पी. लांगलैंड्स
(c) जॉन एफ. नैश
(d) लुबईस निरेनबर्ग
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 19 मार्च, 2019 को द नार्वेजियन अकादमी ऑफ साइंस एंड लेटर्स ने वर्ष 2019 के प्रतिष्ठित एबेल पुरस्कार की घोषणा की।
  • वर्ष 2019 का एबेल पुरस्कार अमेरिकी गणितज्ञ कैरन उहलेनबेक (Karen Uhlenbeck) को प्रदान किया जाएगा।
  • वह यह पुरस्कार पाने वाली पहली महिला हैं।
  • उन्हें यह पुरस्कार ज्यामितिक विश्लेषण के क्षेत्र में योगदान के लिए दिया जाएगा।
  • इस पुरस्कार के तहत 60 लाख नार्वेजियन क्रोनर 6 Million Norwegian Kroner) की राशि प्रदान की जाएगी।
  • ध्यातव्य है कि गणित का नोबेल माना जाने वाला यह पुरस्कार गणित के क्षेत्र में असाधारण उपलब्धियों के लिए प्रदान किया जाता है।
  • इस पुरस्कार की स्थापना के लिए नील्स हेनरिक एबेल मेमोरियल फंड की स्थापना 1 जनवरी, 2002 को नॉर्वे में की गई थी।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://blogs.ams.org/beyondreviews/2019/03/25/karen-uhlenbeck-wins-the-2019-abel-prize/

https://www.ma.utexas.edu/about-us/news/entry/karen-uhlenbeck-receives-2019-abel-prize

http://www.abelprize.no/c53679/artikkel/vis.html?tid=53709