एनीमिया मुक्त हरियाणा अभियान

brand ambassador of the “Anemia free Haryana” campaign

प्रश्न-हाल ही में हरियाणा सरकार ने राज्य में एनीमिया मुक्त हरियाणा अभियान की ब्रांड एंबेसडर किसे बनाए जाने की घोषणा की?
(a) गीता फोगाट
(b) मानुषी छिल्लर
(c) किरन खेर
(d) रितु फोगाट
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 30 नवंबर, 2017 को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने घोषणा की कि राज्य में एनीमिया मुक्त हरियाणा अभियान चलाया जाएगा।
  • इस अभियान की ब्रांड एंबेसडर मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर होंगी।
  • हरियाणा के स्कूलों में मुख्यतः लड़कियों हेतु निःशुल्क सेनिटरी नैपकीन की आपूर्ति भी की जाएगी।
  • इस राज्य में 61 प्रतिशत महिलाएं एवं लड़कियां एनीमिया रोग से ग्रस्त हैं।
  • यह रोग मुख्यतः ‘आयरन’ की कमी से होता है।
  • ज्ञातव्य है कि वर्तमान में मानुषी छिल्लर ‘शक्ति’ नामक एक परियोजना पर कार्य कर रही हैं, जो युवतियों की माहवारी समस्या से जुड़ी है।

संबंधित लिंक
https://twitter.com/ManushiChhillar/status/936233548549275648
https://twitter.com/mlkhattar/status/936212206756151296
http://prharyana.gov.in/erelease.aspx?relid=7643
https://timesofindia.indiatimes.com/india/khattar-govt-names-manushi-brand-ambassador-for-anaemia-free-state/articleshow/61872389.cms