एक्स- 3 मिशन

प्रश्न – एक्स- 3 मिशन से संबंधित निम्नवत कथनों पर विचार कीजिए-
(1) 18 जनवरी‚ 2024 को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन हेतु इस मिशन को लांच किया गया।
(2) इस मिशन को फाल्कन-9 रॉकेट से लांच किया गया।
(3) स्पेसएक्स के इस मिशन में पहले तुर्की अंतरिक्ष यात्री अल्पर गे़जेरावसी भी शामिल हैं।
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से कथन सही है/हैं-
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) केवल 3
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर – (d)
संबंधित तथ्य –

  • उल्लेखनीय है कि अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन हेतु इस मिशन में चार अंतरिक्ष यात्री शामिल हैं।
  • एक्स-3 मिशन में तुर्की के पहले अंतरिक्ष यात्री अल्पर गे़जेरावसी शामिल हैं।
  • चार सदस्यीय इस मिशन का नेतृत्व स्पेनिश मूल के सेवानिवृत्त नासा अंतरिक्ष यात्री माइकल लोपे़ज एलेग्रिया ने किया।

लेखक – सुरेंद्र वर्मा

संबंधित लिंक भी देखें…

https://spacenews.com/spacex-launches-third-axiom-mission-to-iss/