उदारा शक्ति-2026

प्रश्न – उदारा शक्ति-2026 से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-

  1. यह भारतीय वायु सेना (IAF) और रॉयल मलेशियन एयर फोर्स (RMAF) के बीच एक द्विपक्षीय वायु सैन्य अभ्यास है .
  2. 10-14 अगस्त,2026 के मध्य इस अभ्यास का आयोजन मलेशिया के सुबांग एयर बेस पर आयोजित किया गया
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है?
    (a) केवल 1 (b) केवल 2
    (c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
    उत्तर – (c)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 10-14 अगस्त,2026 के मध्य भारतीय वायु सेना (IAF) और रॉयल मलेशियन एयर फोर्स (RMAF) के बीच एक द्विपक्षीय वायु सैन्य अभ्यास उदारा शक्ति-2026 मलेशिया के सुबांग एयर बेस पर आयोजित किया गया
  • इसका उद्घाटन सुबांग एयर बेस स्थित एयर वारफेयर सेंटर में RMAF के अभ्यास निदेशक कर्नल शमसुल शाहरीन बिन ईसा और IAF के अभ्यास निदेशक ग्रुप कैप्टन पारिजात झा ने किया।
  • इस अभ्यास में दोनों वायु सेनाओं के कुल 83 सैन्यकर्मी भाग ले रहे हैं।
  • भारतीय वायु सेना ने इस अभ्यास के लिए नंबर 101 स्क्वाड्रन के चार राफेल लड़ाकू विमान तथा नंबर 81 स्क्वाड्रन के दो C-17 ग्लोबमास्टर III रणनीतिक परिवहन विमान तैनात किए थे।
  • रॉयल मलेशियन एयर फोर्स ने नंबर 12 स्क्वाड्रन के दो Su-30MKM लड़ाकू विमान, नंबर 18 स्क्वाड्रन के दो F/A-18D लड़ाकू विमान और नंबर 8 स्क्वाड्रन का एक A400M परिवहन विमान तैनात किया था ।
  • इस अभ्यास में जटिल हवाई युद्धाभ्यास, हवा में ही ईंधन भरना (Air-to-Air Refuelling) और रणनीतिक एयरलिफ्ट संचालन शामिल हैं।
  • ये गतिविधियाँ लड़ाकू, परिवहन और सहायक विमानों की वायु शक्ति संबंधी मानक सैन्य प्रशिक्षण प्रक्रियाओं का हिस्सा हैं।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://defencesecurityasia.com/en/udara-shakti-2026-rafale-su-30mkm-malaysia-india-air-drills/?utm_