उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान द्वारा वर्ष 2016 के पुरस्कारों/सम्मानों की घोषणा

up hindi sansthan announces 2017 awards

प्रश्न-हाल ही में उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान द्वारा किसे संस्थान के सर्वश्रेष्ठ भारत-भारती सम्मान के लिए चुना गया है?
(a) असगर वजाहत
(b) ममता कालिया
(c) डॉ. आनंद प्रकाश दीक्षित
(d)डॉ. विद्या बिंदु सिंह
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 11 दिसंबर, 2017 को उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान द्वारा वर्ष 2016 के पुरस्कारों/सम्मानों की घोषणा की गई।
  • संस्थान के सर्वश्रेष्ठ भारत-भारती सम्मान के लिए बिकानेर के डॉ. आनंद प्रकाश दीक्षित को चुना गया।
  • इसके तहत पांच लाख रुपये, प्रशस्तिपत्र और स्मृतिचिन्ह के तहत दिया जाता है।
  • लोहिया साहित्य सम्मान (चार लाख रुपये) आनंद मिश्र ‘अभय’।
  • हिंदी गौरव सम्मान (चार लाख रुपये)-डॉ. विद्याबिंदु सिंह।
  • महात्मा गांधी साहित्य सम्मान (चार लाख रुपये)-डॉ. नंद किशोर आचार्य।
  • पंडित दीनदयाल उपाध्याय साहित्य सम्मान (चार लाख रुपये)-महेश चंद्र शर्मा।
  • अवंतीबाई साहित्य सम्मान (चार लाख रुपये)-प्रो. नेत्रपाल सिंह।
  • राजर्षि पुरुषोत्तमदास टंडन सम्मान (चार लाख रुपये) साहित्यानुशीलन समिति, मद्रास।
  • साहित्य भूषण सम्मान (2 लाख रुपये)
    1. डॉ. रामशरण गौड़
    2. प्रो. जयप्रकाश
    3. गणेश नारायण शुल्क
    4. वेद प्रकाश अमिताभ
    5. मधुकर अष्ठाना
    6. विजय रंजन
    7. श्रीराम परिहार
    8. सुरेंद्र दुबे
    9. प्रेम शंहर त्रिपाठी
    10. बलदेव भाई शर्मा
  • उपरोक्त सम्मानों के अतिरिक्त लोक भूषण, कला भूषण, विद्या भूषण, विज्ञान भूषण, पत्रकारिता भूषण, प्रवासी भारतीय हिन्दी भूषण, बाल साहित्य, मधुलिमये साहित्य सम्मान, पं. श्री नारायण चतुर्वेदी साहित्य सम्मान, विधि भूषण सौहार्द सम्मान, (2 लाख रुपये) इस अवसर पर विभिन्न साहित्यकारों के लिए घोषित किए गए।
  • हिंदी विदेश प्रसार सम्मान (एक लाख रुपये)-सुवास कुमार।
  • विश्वविद्यालय स्तरीय सम्मान (50 हजार रुपये)-प्रेमसुमन शर्मा एवं प्रणव शर्मा शास्त्री।

संबंधित लिंक
http://uphindisansthan.in/Information%20Centre/Puraskar%202017/Web/Page%201.htm
https://www.patrika.com/lucknow-news/up-hindi-sansthan-announces-2017-awards-hindi-news-2095554/