उत्तर प्रदेश द्वारा 100 प्रतिशत ओडीएफ प्लस कवरेज हासिल

प्रश्न – सितंबर‚ 2023 में उत्तर प्रदेश ने 100 प्रतिशत ओडीएफ प्लस कवरेज हासिल कर लिया है। यह कवरेज हासिल करने के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) उत्तर प्रदेश ने 100 प्रतिशत ओडीएफ प्लस कवरेज स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के दूसरे चरण के तहत हासिल किया है।
(b) राज्य के सभी 95,767 गांवों ने दूसरे चरण के तहत ओडीएफ प्लस का दर्जा हासिल किया है।
(c) 1 जनवरी‚ 2023 के बाद केवल 9 महीनों की अवधि में राज्य के 80,000 से अधिक गांवों ने ओडीएफ प्लस गांव का दर्जा हासिल किया है।
(d) 95,767 ओडीएफ प्लस गांवों में से 4,306 गांव ओडीएफ प्लस आदर्श गांव हैं।
उत्तर – (d)
संबंधित तथ्य –

  • 100 प्रतिशत की यह उपलब्धि संचालित स्वच्छता ही सेवा (SHS)‚ 2023 अभियान के दौरान हासिल हुई है।
  • उल्लेखनीय है कि स्वच्छता ही सेवा (SHS) अभियान जल शfाक्त मंत्रालय के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत प्रतिवर्ष 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मनाया जाता है।
  • ध्यातव्य है कि 28 सितंबर‚ 2023 तक देश भर में 4.4 लाख (75 प्रतिशत) गांवों ने अपने को ओडीएफ प्लस घोषित किया है।

लेखक -विजय

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=1961745