उत्तर प्रदेश की 17वीं विधानसभा के नए अध्यक्ष

Hriday Narayan Dixit elected UP Assembly Speaker

प्रश्न-हाल ही में किसे उत्तर प्रदेश की 17 वीं विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित किया गया?
(a) माता प्रसाद पांडेय
(b) हृदय नारायण दीक्षित
(c) फतेह बहादुर सिंह
(d) राम गोविंद चौधरी
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 30 मार्च, 2017 की वरिष्ठ भाजपा नेता हृदय नारायण दीक्षित को उत्तर प्रदेश की 17वीं विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध निर्वाचित किया गया।
  • अनेक पुस्तकों के लेखक एवं वरिष्ठ स्तम्भकार हृदय नारायण दीक्षित 5वीं बार विधायक चुने गए हैं।
  • वर्तमान में वह राज्य के उन्नाव जिले की भगवंतनगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।
  • वह प्रदेश के पंचायतीराज तथा संसदीय कार्यमंत्री भी रह चुके हैं।
  • उल्लेखनीय है कि राज्य की 16वीं विधानसभा के अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय थे।
  • फतेह बहादुर सिंह 17वीं विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर (कार्यवाहक अध्यक्ष) थे।
  • ज्ञातव्य है कि पुरुषोत्तम दास टंडन उत्तर प्रदेश विधानसभा के प्रथम अध्यक्ष थे।
  • ज्ञातव्य है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा द्विसदनीय विधानमंडल का निचला सदन है।
  • इसमें 403 निर्वाचित सदस्य तथा राज्यपाल द्वारा मनोनीत एक आंग्ल भारतीय सदस्य होते हैं।
  • उत्तरप्रदेश विधानपरिषद में कुल 100 सदस्य हैं।

संबंधित लिंक
http://www.ptinews.com/news/8556497_Hriday-Narayan-Dixit-elected-UP-Assembly-Speaker-.html
http://www.bhasha.ptinews.com/news/1569143_bhasha
http://www.livehindustan.com/news/uttarpradesh/article1-dixit-becomes-new-president-of-up-assembly-760749.html