उत्तर कोयल (मंडल डैम) परियोजना

Uttar Koyal (Mandal Dam) Pariyojana

प्रश्न-उत्तर कोयल (मंडल डैम) परियोजना झारखंड के किन जिलों में स्थित है?
(a) गढ़वा और कोडरमा जिले में
(b) पलामू और गढ़वा जिले में
(c) पलामू और पश्चिमी सिंहभूम जिले में
(d) पाकुड़ और गुमला जिले में
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 5 जनवरी, 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के पलामू जिले के मेदिनीनगर में उत्तर कोयल (मंडल डैम) परियोजना के अपूर्ण कार्य सहित 6 सिंचाई एवं पेयजल योजनाओं का शिलान्यास किया।
  • उत्तर कोयल (मंडल डैम) परियोजना का निर्माण कार्य वर्ष 1972 में प्रारंभ हुआ था।
  • परियोजना का निर्माण कार्य वर्ष 1993 में बिहार सरकार के वन विभाग द्वारा बंद करा दिया गया था।
  • अगस्त, 2017 में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा इस परियोजना के शेष कार्य को 1622.27 करोड़ की अनुमानित लागत राशि से पूरा करने से संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गई थी।
  • यह परियोजना झारखंड के पलामू और गढ़वा जिले में अवस्थित है।
  • यह परियोजना उत्तर कोयल (सोन नदी की सहायक नदी) नदी पर निर्मित है।
  • इस परियेाजना से बिहार के औरंगाबाद और गया जिलों और झारखंड के गढ़ावा और पलामू जिलों में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=170026

http://pib.nic.in/PressReleseDetail.aspx?PRID=1558754