इंफोसिस पुरस्कार, 2018

Infosys Award, 2018

प्रश्न-हाल ही में इंफोसिस साइंस फाउंडेशन द्वारा इंफोसिस पुरस्कार, 2018 के विजेताओं को सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार 6 विभिन्न श्रेणियों में प्रदान किया गया। इस संबंध में विकल्प में तथ्य सही नहीं है?
(a) इंजीनियरिंग और कंप्यूटर विज्ञान श्रेणी में यह पुरस्कार नवाकांत भट्ट को प्रदान किया गया।
(b) जीव विज्ञान श्रेणी में यह पुरस्कार सेंधिल मुलैनाथन को प्रदान किया गया।
(c) मानविकी श्रेणी में यह पुरस्कार कविता सिंह को प्रदान किया गया।
(d) गणीतीय विज्ञान की श्रेणी में यह पुरस्कार नलिनी अंनतरामन को प्रदान किया गया।
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 5 जनवरी, 2019 को इंफोसिस साइंस फाउंडेशन (ISF) द्वारा बंगलुरू में आयोजित पुरस्कार समारोह में इंफोसिस पुरस्कार, 2018 के विजेताओं को सम्मानित किया गया।
  • पुरस्कारों की घोषणा 13 नवंबर, 2018 को बंगलुरू में हुई थी।
  • इस वर्ष इस फाउंडेशन ने अपने 10 वर्ष पूरा होने पर जश्न भी मनाया।
  • इन्फोसिस पुरस्कार, 2018 6 विभिन्न श्रेणियों में प्रदान किया गया है, जो इस प्रकार है-
  श्रेणी विजेता
1. इंजीनियरिंग और कंप्यूटर विज्ञान नवाकांत भट
2 मानविकी (Humanities) कविता सिंह
3. जीवन विज्ञान (Life Science रूप मलिक
4. गणतीय विज्ञान नलिनी अनंतरामन
5 शारीरिक विज्ञान           एस.के.सतीश (S.K. Satheesh)
6. सामाजिक विज्ञान सेंधिल मुलैनाथन (Sendhil Mullainathan)
  • वर्ष 2009 में स्थापित एक गैर-लाभकारी ट्रस्ट इंफोसिस साइंस फाउंडेशन द्वारा इंफोसिस पुरस्कार प्रदान किया जाता है।
  • गणित में वर्ष 2008 में पहली बार इंफोसिस पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • छह विभिन्न श्रेणियों में यह पुरस्कार समकालीन शोधकर्ताओं और वैज्ञानिकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों का सम्मान करने के लिए प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

http://www.infosys-science-foundation.com/