उच्च शिक्षा पर अखिल भारतीय सर्वेक्षण, 2016-17 रिपोर्ट

All India Survey on Higher Education

प्रश्न- हाल ही में जारी ‘उच्च शिक्षा पर अखिल भारतीय सर्वेक्षण, 2016-17’ में कौन-सा भारतीय राज्य उच्च शिक्षा नामांकन में शीर्ष पर रहा?
(a)  केरल
(b) कर्नाटक
(c)  तमिलनाडु
(d) आंध्र प्रदेश
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 5 जनवरी, 2018 को ‘उच्च शिक्षा पर अखिल भारतीय सर्वेक्षण, 2016-17’ रिपोर्ट जारी की गई।
  • यह रिपोर्ट मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा जारी की गई।
  • रिपोर्ट में तमिलनाडु का सकल नामांकन अनुपात (Gross Enrolment Ratio) 46.9 प्रतिशत रहा।
  • जो भारतीय राज्यों में सर्वोच्च है।
  • संघ शासित प्रदेशों की श्रेणी में चंडीगढ़ का जीईआर 56.1 प्रतिशत दर्ज किया गया।
  • तमिलनाडु ने पुरुष और महिला जीईआर आंकड़ों के संदर्भ में भी बेहतर प्रदर्शन किया है।
  • साथ ही उसके अनुसूचित जातियों के जीईआर आंकड़े भी बेहतर रहे।
  • बिहार, असम, पश्चिम बंगाल एवं ओडिशा के जीईआर निम्न हैं।
  • जो क्रमशः 14.4 प्रतिशत, 17.2 प्रतिशत, 18.5 प्रतिशत और 21 प्रतिशत हैं।
  • इस संदर्भ में उत्तर प्रदेश का मामूली बेहतर प्रदर्शन रहा।
  • इसका जीआईआर राष्ट्रीय औसत के करीब (24.9%) रहा।
  • जीईआर की गणना 18-23 वर्ष की आयु वर्ग के संदर्भ में की जाती है।
  • अर्थात यह दिए गए स्कूलावधि (School Year)  में 18-23 वर्ष की आयु वर्ग के सकल नामांकन अनुपात को दर्शाता है।
  • तमिलनाडु का महिला ‘सकल नामांकन अनुपात’ (जीईआर) 45.6 प्रतिशत रहा।
  • इस संदर्भ में यह केंद्र शासित प्रदेशों चंडीगढ़ एवं दिल्ली के बाद तीसरे स्थान पर है।
  • पुरुष जीईआर के मामले में, तमिलनाडु 48.2 प्रतिशत के साथ सभी राज्यों और संघ शासित प्रदेशों की सूची में शीर्ष पर है।
  • इसके बाद चंडीगढ़ और दिल्ली जैसे संघ शासित प्रदेश हैं।
  • अनुसूचित जातियों के जीईआर के संदर्भ 38.3 प्रतिशत के साथ तमिलनाडु सभी प्रमुख राज्यों में शीर्ष पर है।
  • अखिल भारतीय जीईआर वर्ष 2013-2014 के 23 प्रतिशत से बढ़कर वर्तमान (2016-17) में 25.2 प्रतिशत हो गया है।
  • सरकार वर्ष 2022 तक अखिल भारतीय जीईआर के 30 प्रतिशत तक होने के प्रति आशान्वित है।
  • वर्ष 2016-17 में कुल नामांकित विद्यार्थियों की संख्या संपूर्ण भारत में 35.7 मिलियन रही।
  • इसमें पुरुषों की संख्या 19 मिलियन तथा महिलाओं की संख्या 16.7 मिलियन रही।

संबंधित लिंक
http://pibphoto.nic.in/documents/rlink/2018/jan/p20181501.pdf
http://pib.gov.in/PressReleseDetail.aspx?PRID=1515710
http://mhrd.gov.in/sites/upload_files/mhrd/files/PR_AISHE-2017-18.pdf
http://aishe.nic.in/aishe/viewDocument.action?documentId=239