उच्च शिक्षण संस्थानों में फिट इंडिया कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार

Various initiatives of Ministry of HRD to promote Fit India Movement
प्रश्न-कथन (A): जंकफूड के सेवन से मानव शरीर में विभिन्न प्रकार के रोग जैसे- मोटापा, हृदय रोग, डायबिटीज तथा कभी-कभी कैंसर की भी संभावना बढ़ जाती है।
कारण (R): जंक फूड अस्वास्थ्यकर भोजन है जो चीनी एवं वसा की अधिक मात्रा के कारण उच्च कैलोरी युक्त होते हैं तथा इसमें रेशेयुक्त, प्रोटीन, खनिज तथा अन्य पोषण मूल्यों का अभाव होता है।
उपरोक्त कथन/कारण के आधार पर सही विकल्प चुनें-

कूटः

(a) A तथा R दोनों सही हैं और R, A का सही स्पष्टीकरण है।
(b) A तथा R दोनों सही हैं, किन्तु R, A का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
(c) A सही है, किन्तु R सही नहीं है।
(d) R सही है, किन्तु (A) सही नहीं है।
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
  • 18 नवंबर, 2019 को मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अधीन संचालित उच्च शिक्षा विभाग द्वारा फिट इंडिया कार्यक्रम पर कार्रवाई योग्य बिंदु तैयार कर उच्च शिक्षण संस्थानों को प्रेषित किया गया है।
  • इस कार्यक्रम के अंतर्गत ऐसे संस्थान की स्थापना करना है जो छात्रों एवं कर्मचारियों को स्वास्थ्य एवं कल्याण गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित करने वाली नीतियों और प्रथाओं को अपनाने एवं लागू करने में सहयोग करे।
  • छात्रो एवं कर्मचारियों को शारीरिक गतिविधियों में कम-से-कम एक घंटा बिताने के लिए प्रोत्साहित एवं प्रेरित करना।
  • छात्रों एवं कर्मचारियों को साइकिल के उपयोग हेतु प्रोत्साहित करना।
  • संस्थान परिसर में इन्डोर गेम को प्रोत्साहन, परिसर को साफ-सुथरा तथा हरा-भरा रखना, स्वस्थ खाने का पैटर्न का पालन कराने हेतु प्रोत्साहित करना। चिकित्सीय परीक्षण हेतु चेकअप की व्यवस्था करना।
  • कैम्पस में जंकफूड पर प्रतिबंध लगाना तथा इसके बुरे परिणामों के बारे में छात्रों/कर्मचारियों को जागरूक करना।
  • कैम्पस को मादक द्रव्यों के सेवन से मुक्त करना तथा इससे संभावित परामर्श सेवाओं की व्यवस्था करना।

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleseDetail.aspx?PRID=1591970

https://mhrd.gov.in/sites/upload_files/mhrd/files/lu227.pdf