ई.सी. जॉर्ज सुदर्शन

प्रश्न-हाल ही में ई.सी.जॉर्ज सुदर्शन का निधन हो गया। वह थे-
(a) चिकित्साशास्त्री
(b) भौतिकशास्त्री
(c) रसायनशास्त्री
(d) खगोलशास्त्री
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 13 मई, 2018 को प्रसिद्ध भारतीय भौतिकशास्त्री ई.सी. जॉर्ज सुदर्शन का निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे।
  • उल्लेखनीय है कि प्रतिष्ठित नोबेल पुरस्कार के लिए नौ बार उनके नाम की सिफारिश की गई थी लेकिन उन्हें यह पुरस्कार नहीं मिला।
  • उन्होंने टेक्सास विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के तौर पर 40 वर्ष से भी अधिक समय तक काम किया था।

संबंधित लिंक
http://indianexpress.com/article/india/e-c-g-sudarshan-physicist-who-missed-nobel-although-his-work-won-one-5177138/