ई-समुद्र

प्रश्न – अगस्त, 2026 में प्रारंभ किए गए ‘ई-समुद्र’ डिजिटल प्लेटफॉर्म के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –

  1. यह नाविकों, पोत परिवहन कंपनियों, पत्तनों और समुद्री प्रशिक्षण संस्थानों सहित विभिन्न हितधारकों के लिए एकीकृत एकल-खिड़की मंच है।
  2. इसका विकास पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के अधीन समुद्री गवर्नेंस महानिदेशालय द्वारा किया गया है।
  3. यह आवेदन प्रस्तुत करने से लेकर डिजिटल प्रमाणपत्र जारी करने तक की संपूर्ण प्रक्रिया को ऑनलाइन करने में सक्षम है।
  4. यह मंच आवेदनों की वास्तविक समय निगरानी की सुविधा देता है, किंतु इसके माध्यम से डिजिटल भुगतान नहीं किया जा सकता।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
    (a) केवल 1 और 2
    (b) केवल 1, 2 और 3
    (c) केवल 2, 3 और 4
    (d) 1, 2, 3 और 4
    उत्तर – (b)

व्याख्यात्मक उत्तर

  • 8 अगस्त, 2026 को केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय ने ई-समुद्र डिजिटल प्लेटफॉर्म लांच किया।
  • पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री (MoPSW) सर्बानंद सोनोवाल ने मुंबई में आयोजित और मंत्रालय के अधीन समुद्री गवर्नेंस महानिदेशालय (DGMA) द्वारा आयोजित ” नाविकों की सुरक्षा, संरक्षा और कल्याण और ई-समुद्र का उद्घाटन ” विषय पर राष्ट्रीय हितधारक संवाद के दौरान इस प्लेटफॉर्म (मंच) का उद्घाटन किया।
  • ई-समुद्र नाविकों, शिपिंग कंपनियों, पत्तनों, प्रशिक्षण संस्थानों और अन्य समुद्री हितधारकों के लिए एकीकृत एकल-खिड़की मंच है।
  • इसे मंत्रालय के अधीन समुद्री गवर्नेंस महानिदेशालय (DGMA) द्वारा विकसित किया गया है।
  • इस प्लेटफॉर्म पर संपूर्ण ऑनलाइन कार्यप्रणाली, डिजिटल भुगतान, आवेदन की वास्तविक समय निगरानी और डिजिटल प्रमाणपत्र जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
  • इसका उद्देश्य समुद्री प्रशासन को कार्यालय-आधारित व्यवस्था से डिजिटल-प्रथम, पारदर्शी और फेसलेस गवर्नेंस में बदलना है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://dgma.gov.in/it-e-governance/it-e-governance-e-samudra-projects