ई-गजट पोर्टल

Odisha govt launches online platform to digitalise Odisha Gazette
प्रश्न-1 जनवरी, 2020 को किस राज्य सरकार ने सभी राजपत्र सूचनाओं के लिए भारत का पहला ई-गजट पोर्टल लांच किया?
(a) महाराष्ट्र
(b) आंध्र प्रदेश
(c) तेलंगाना
(d) ओडिशा
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
  • 1 जनवरी, 2020 को ओडिशा सरकार ने ई-गजट पोर्टल (http://egazetteodisha.nic.in) नामक ऑनलाइन मंच लांच किया।
  • इस पोर्टल को ओडिशा के मुख्य सचिव असित कुमार त्रिपाठी ने राज्य सरकार की 5 T पहल (Teamwork, Technology, Trans Parancy, Time leading to Transformation) के एक भाग के रूप में लांच किया है।
  • यह भारत में शुरू की गई अपनी तरह की पहली पहल है।
  • यह पोर्टल राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) द्वारा सभी विभागों के लिए विकसित की गई है।
  • इस पोर्टल पर सभी विभाग अपनी सामग्री अपलोड करेंगे, जो सरकारी प्रेस द्वारा प्रदर्शित की जाएगी।
  • सुरक्षित प्रमाणीकरण के लिए इलेक्ट्रॉनिक हस्ताक्षर (ई-साइन) भी शुरू किया गया है।
  • उल्लेखनीय है कि-ई-प्रकाशन सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 8 के तहत आता है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.business-standard.com/article/news-ani/odisha-govt-launches-online-platform-to-digitalise-odisha-gazette-120010200080_1.html

https://www.newindianexpress.com/states/odisha/2020/jan/02/odisha-launches-e-gazette-portal-2083984.html