ईएफएल कप‚ 2020-21

प्रश्न–25 अप्रैल‚ 2021 को संपन्न हुई पेशेवर फुटबॉल प्रतियोगिता ईएफएल कप‚ 2020-21 का खिताब किस फुटबॉल क्लब ने जीता है?
(a) टॉटनहम हॉटस्फर
(b) मैनचेस्टर सिटी
(c) न्यूपोर्ट काउंटी
(d) एवर्टन
उत्तर–(b)
संबंधित तथ्य

  • 25 अप्रैल‚ 2021 को पेशेवर फुटबॉल प्रतियोगिता ईएफएल (EFL) कप (इसे कारबाओ कप‚ लीग कप के नाम से भी जाना जाता है)‚ 2020-21 संपन्न हुई।
  • इस प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला वेम्बले स्टेडियम‚ लंदन में खेला गया।
  • फाइनल मुकाबले में मैनचेस्टर सिटी ने टॉटनहम हॉटस्फर को 1-0 से पराजित कर खिताब जीत लिया।
  • मैनचेस्टर सिटी ने लगातार चौथी बार इस प्रतियोगिता का खिताब जीता है।

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.efl.com/news/2021/april/report-2021-carabao-cup-final/